Samachar Nama
×

Viral Video: ट्रेन के टॉयलेट से पहले गुस्से में निकली लड़की, फिर बाहर आया लड़का; सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

Viral Video: ट्रेन के टॉयलेट से पहले गुस्से में निकली लड़की, फिर बाहर आया लड़का; सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

सोशल मीडिया पर ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो चर्चा में है। इसमें एक लड़की ट्रेन के टॉयलेट से गुस्से में बाहर निकलती दिखाई देती है। कुछ देर बाद एक लड़का भी उसी टॉयलेट से बाहर आता है। दोनों के इस तरह बाहर आने का दृश्य देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में दावा किया कि शायद दोनों के पास टिकट नहीं होगा और पकड़े जाने के डर से वे टॉयलेट में छिपे हुए थे। हालांकि, यह सिर्फ सोशल मीडिया यूजर का अंदाजा है। वीडियो में दोनों के टॉयलेट के अंदर होने की असली वजह सामने नहीं आई है।

वीडियो पर लोग ले रहे मजे


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ दोनों के व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल वीडियो के पीछे की वास्तविक घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

Share this story

Tags