Samachar Nama
×

Viral Video: ड्यूटी से घर लौट रही थी महिला डॉक्टर, रास्ते में मिले दो युवक; 10 साल पुरानी तस्वीर ने उड़ाए होश

ffh

रात करीब 9 बजे एक गांव की महिला डॉक्टर ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो युवक उसके पास पहुंचे और बोले कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है। उन्होंने डॉक्टर से जल्द चलकर मदद करने की गुहार लगाई।

मानवता के नाते डॉक्टर उनके साथ चल दी, लेकिन कुछ दूर पहुंचने के बाद दोनों युवक उसे एक सुनसान पुराने मकान में ले गए। घबराई डॉक्टर ने उनसे पूछा कि उनकी मां कहां है? इस पर एक युवक ने कहा कि उन्हें इलाज नहीं, बल्कि 10 साल पहले छिपाए गए एक सच का जवाब चाहिए।

इसके बाद दूसरे युवक ने जेब से एक पुरानी तस्वीर निकाली। तस्वीर देखते ही डॉक्टर के होश उड़ गए। उसमें डॉक्टर के साथ एक छोटी बच्ची भी थी, जिसे वह 10 साल पहले मरा हुआ समझ चुकी थी।


दोनों युवकों ने बताया कि वे उसी बच्ची के भाई हैं और उनकी बहन पिछले 10 साल से लापता है। तभी पीछे से तीसरी आवाज आई और कहा कि अब डॉक्टर को पूरी सच्चाई बतानी होगी।

आखिर वह तीसरा शख्स कौन था और 10 साल पहले अस्पताल में क्या हुआ था? इस रहस्यमयी कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Share this story

Tags