Viral Video: शादी से पहले लड़की ने रखीं होने वाले पति और ससुराल वालों के सामने 3 शर्तें, बोली- अपनी आदतें नहीं बदलूंगी
शादी से पहले होने वाले जीवनसाथी और परिवार के बीच पसंद-नापसंद को लेकर बातचीत होना आम बात है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह अपने होने वाले पति और ससुराल वालों के सामने अपनी कुछ शर्तें रखती नजर आ रही है।
वीडियो में लड़की कहती है कि अगर कोई उसे पसंद करता है और अपने परिवार की बहू बनाना चाहता है, तो उसे उसकी कुछ आदतों और फैसलों को स्वीकार करना होगा। उसने साफ कहा कि शादी के बाद भी वह अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं करना चाहती।
लड़की ने बताईं अपनी तीन शर्तें
इस लड़की ने अपने होने वाले पति और होने वाले ससुराल वालों के लिए अपनी मांगें बताईं।
— Vishwajeet (@vmj2109) November 2, 2026
इसने कहा, अगर तुम सच में मुझे पसंद करते हो और चाहते हो कि मैं तुम्हारे परिवार की बहू बनूँ, तो मेरे बारे में कुछ बातें हैं जिन्हें मैं कभी नहीं बदलूँगी।
पहली: मैं सुबह 3-4 बजे सोती हूँ और दोपहर… pic.twitter.com/puVo1eg5m8

1. सोने और जागने का समय: लड़की के मुताबिक, वह रात 3-4 बजे सोती है और दोपहर 1-2 बजे उठती है। उसने कहा कि यह उसकी रोजमर्रा की दिनचर्या है और वह इसे बदलने वाली नहीं है।
2. कपड़ों को लेकर फैसला: उसने कहा कि शादी के बाद भी वह अपनी पसंद के कपड़े पहनती रहेगी। इसके लिए वह किसी से अनुमति नहीं मांगेगी, बल्कि पहले ही अपनी बात स्पष्ट कर रही है।
3. खाना बनाने की जिम्मेदारी: लड़की ने कहा कि भूख लगने पर वह अपने लिए खाना बनाएगी, लेकिन चार-पांच लोगों के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी नहीं उठाएगी।
लड़की के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे शादी से पहले अपनी पसंद और सीमाएं स्पष्ट करने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उसकी शर्तों से असहमति जता रहे हैं।