Viral Video: कोरियन फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का सेन! 25वें जन्मदिन पर 5 करोड़ का घर और BMW खरीदने का दावा
टीवी और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का ने कोरियन फिल्म Jeju Olle में काम किया है। इसे भारतीय अभिनेत्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में एक खास उपलब्धि के तौर पर पेश किया जा रहा है।
अनुष्का सेन पहली इंडियन एक्ट्रेस है जिन्होंने कोरियन फिल्म में काम किया है
— Ajit Yadav (@AjitYadav260) October 22, 2026
कोरियन की एक फिल्म है लव स्टोरी जिसका नाम है "जेजू ओले" उस फिल्म में अनुष्का सेन ने काम किया है
24साल की अनुष्का सेन आज करोड़ पति बन गई है
अपने 25द बर्थडे पे इन्होंने पहले 5करोड़ का घर और BMW… pic.twitter.com/9DaFqt7mHF
पोस्ट में अनुष्का सेन की उम्र 24 साल बताई गई है और दावा किया गया है कि उन्होंने अपने 25वें जन्मदिन पर 5 करोड़ रुपये का घर और BMW कार खरीदी। इन दावों के चलते उनकी कमाई और उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा हो रही है।
रिपोर्टों के मुताबिक, अनुष्का सेन ने 21 साल की उम्र में मुंबई में नया घर खरीदने की जानकारी साझा की थी और वह 2020 में BMW कार भी खरीद चुकी थीं। इसलिए 25वें जन्मदिन पर घर और कार खरीदने के दावे को सही बताना उचित नहीं होगा।

