Viral Video: खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिरी 2 साल की बच्ची, घंटों चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकली
हरियाणा के फरीदाबाद से एक बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेही गांव में 27 सितंबर की शाम करीब 2-3 साल की बच्ची नेहा खेलते समय एक खुले और लंबे समय से बंद पड़े बोरवेल में गिर गई।
बच्ची के गिरने से मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में 2-3 साल की बच्ची नेहा खेलते हुए बंद पड़े बोरवेल में 27 सितंबर की शाम को गिर गई।
— Er. Kripa Shankar (@ErKripaShankary) September 27, 2026
माता - पिता का रो रोकर बुरा है लेकिन NDRF और लोकल पुलिस रेस्क्यू करने के प्रयास में लगी रही।और भारी मस्कत के बाद रात 3:50 am पर सुरक्षित निकाल लिया और इलाज के लिए… pic.twitter.com/8410uukhqw
null
रेस्क्यू टीमों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3:50 बजे बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
रोजी-रोटी के लिए मैनपुरी से आया था परिवार
बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है और रोजगार की तलाश में फरीदाबाद आया था। घटना के बाद परिवार के लिए राहत की बात यह रही कि बच्ची को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
खुले बोरवेल को लेकर फिर उठे सवाल
इस घटना ने खुले और अनुपयोगी बोरवेल को लेकर सुरक्षा के सवाल भी खड़े किए हैं। छोटे बच्चों को ऐसे स्थानों के आसपास अकेला छोड़ना जोखिम भरा हो सकता है। खुले बोरवेल और गड्ढों को सुरक्षित तरीके से ढकना बेहद जरूरी है।

