Viral Post: सुनसान सड़क पर मिली युवती की कहानी ने खींचा ध्यान, सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया मदद का दावा
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक युवक ने देर रात सुनसान सड़क पर एक युवती से मुलाकात और उसकी मदद करने का दावा किया है। पोस्ट में बताई गई कहानी के मुताबिक, युवक अपने एक दोस्त के साथ रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे सड़क किनारे एक युवती अकेली खड़ी दिखाई दी।
रोती हुई युवती ने बताई अपनी परेशानी
पोस्ट के अनुसार, युवती काफी परेशान और दुखी नजर आ रही थी। युवक ने कथित तौर पर गाड़ी रोककर उससे परेशानी पूछी। पोस्ट में दावा किया गया है कि युवती ने रोते हुए बताया कि वह सेक्स वर्क करती है और दो लोगों ने उसे 5 हजार रुपये में बुलाया था।
युवती के मुताबिक, दोनों लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ समय बिताने के बाद उसका मोबाइल और पर्स अपने पास रख लिया और बिना पैसे दिए उसे सुनसान सड़क पर छोड़कर चले गए।
युवक ने मदद करने का किया दावा
सोशल मीडिया पोस्ट में युवक ने आगे दावा किया कि युवती की स्थिति देखकर उसे काफी दुख हुआ। उसने कथित तौर पर युवती को 2 हजार रुपये दिए और अपनी कार से उसे आगे एक होटल तक छोड़ा, ताकि वह रात सुरक्षित तरीके से वहां रुक सके और सुबह अपने घर वापस जा सके।
कल रात लगभग 12 बजे जब मैं अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तो एक सुनसान सड़क पर ये लड़की खड़ी हुई दिखाई देती है, जिसके चेहरे की उदासी देखकर मुझे समझ आ गया कि वो काफी परेशानी है...
— Amit Tomar (@AmitNationlist) September 13, 2026
इसलिए मैंने उसके पास कार रोककर उसकी परेशानी जाननी चाही, तो उसने रोते हुए बताया कि वो एक कॉल गर्ल… pic.twitter.com/Im0fGW4KM4
सोशल मीडिया पर कहानी को लेकर चर्चा
इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मानवता, महिलाओं की सुरक्षा और मुश्किल परिस्थितियों में मदद करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने पोस्ट करने वाले युवक के दावे की सराहना भी की।
हालांकि, यह पूरी घटना सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों पर आधारित है। युवती की पहचान, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और कथित तौर पर शामिल लोगों के बारे में स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए पोस्ट में किए गए दावों को फिलहाल दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

