दुनिया की टॉप 5 रहस्यमयी जगहें: जहां समय, तर्क और विज्ञान सब हो जाते हैं फेल, भारत का यह किला भी है लिस्ट में शामिल
धरती पर कई रहस्यमयी और अद्भुत जगहें हैं। इन जगहों के बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। कई रहस्यों को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। कुछ रहस्यमयी जगहों पर लोगों के जाने पर पाबंदी है। कुछ जगहें एलियंस, भूत-प्रेत और अन्य कारणों से रहस्यमयी हैं। आज हम आपको दुनिया की पाँच रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएँगे।
रोसवेल, अमेरिका
रोसवेल, अमेरिका के न्यू मैक्सिको में स्थित है, जो एलियन षड्यंत्र के सिद्धांतों का केंद्र है। अमेरिका का यह छोटा सा शहर 1947 में पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था। इस दौरान खेतों में काम कर रहे लोगों ने स्थानीय अधिकारियों को सूचना दी थी कि एक उड़न तश्तरी (यूएफओ) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उसका मलबा वहाँ पड़ा है। तब से यह सवाल बना हुआ है कि क्या वाकई एलियंस होते हैं। लेकिन आज तक यह घटना एक रहस्य बनी हुई है।
कलावंती दुर्ग, महाराष्ट्र
भारत के महाराष्ट्र में स्थित कलावंती दुर्ग को रहस्यमयी माना जाता है। यह किला राज्य के माथेरान और पनवेल के बीच स्थित है, जो बेहद डरावना है। इस किले की कई कहानियाँ हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस किले में नकारात्मकता का वास है। इसी वजह से लोग यहाँ खिंचे चले आते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि आधी रात के बाद इस खंडहर में चीखें सुनाई देती हैं।
उलुरु, ऑस्ट्रेलिया
उलुरु (आयर्स रॉक) ऑस्ट्रेलिया आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहाँ एक बलुआ पत्थर की चट्टान है, जो कछुए के ऊपरी खोल जैसी दिखती है। कहा जाता है कि यहाँ आदिवासी रहते हैं। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस पहाड़ी का रंग दिन में कई बार बदलता रहता है। यह दुनिया की एकमात्र पहाड़ी है, जिसका रंग बदलता रहता है। माना जाता है कि यह पहाड़ी 50 हज़ार साल पुरानी है। ऐसा क्यों होता है, इसका रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया है।
स्पॉटेड लेक
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्पॉटेड लेक है। यह एक बेहद खूबसूरत झील है, लेकिन यह अपनी रहस्यमयी चीज़ों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस झील में कई खनिज पाए जाते हैं, जिनमें मैग्नीशियम सल्फेट, कैल्शियम, सोडियम सल्फेट, सिल्वर और टाइटेनियम शामिल हैं। इन्हीं खनिजों के कारण इस झील को रहस्यमयी माना जाता है। इस झील में स्नान करने से कई बीमारियाँ भी ठीक हो जाती हैं। लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
भानगढ़ किला, राजस्थान
राजस्थान के अलवर ज़िले में स्थित भानगढ़ किला भारत के सबसे डरावने स्थानों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यह किला शापित है। शाम के बाद लोगों का इस किले के अंदर जाना वर्जित है। सरकार ने निर्देश दिया है कि शाम छह बजे के बाद कोई भी व्यक्ति इस किले के अंदर या आसपास नहीं जाएगा। कहा जाता है कि भानगढ़ में एक तांत्रिक रहता था, जो यहाँ की राजकुमारी रत्नावती से विवाह करना चाहता था।
तांत्रिक ने एक बार राजकुमारी की दासी को वश में करने के लिए उसे पवित्र तेल दिया। दासी के हाथ से तेल की यह शीशी एक चट्टान पर गिर गई। इसके बाद चट्टान तांत्रिक की ओर खिंचने लगी और वह उसके नीचे दबकर मर गया। अपनी मृत्यु से पहले तांत्रिक ने वहाँ रहने वाले लोगों को श्राप दिया था। कहा जाता है कि तांत्रिक की मृत्यु के बाद राजकुमारी समेत सभी लोग मर गए। इन लोगों की आत्माएँ आज भी यहाँ भटकती हैं।

