कार्टून छोड़ किताबों में खोया नन्हा बच्चा, मासूम वीडियो ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां एक बच्चा टीवी पर कार्टून देखने में व्यस्त नजर आता है, वहीं सबसे छोटा बच्चा किताबों में खोया दिखाई देता है।
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा सोफे और दीवार के बीच आराम से बैठा हुआ है और बड़े ध्यान से फलों और जानवरों वाली किताब पढ़ रहा है। उसकी मासूमियत और पढ़ाई में दिलचस्पी ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।
वीडियो की खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में बच्चा टीवी या मोबाइल की बजाय किताबों में रुचि दिखा रहा है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे।
सोशल media पर यूजर्स बच्चे को “नन्हा जीनियस” और “भविष्य का स्कॉलर” जैसे नाम दे रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि आज के दौर में बच्चों का किताबों से जुड़ना बेहद अच्छी बात है।
यह वीडियो लोगों को यह संदेश भी दे रहा है कि बच्चों में शुरुआत से ही पढ़ने की आदत डाली जाए, तो उनका ध्यान रचनात्मक चीजों की ओर बढ़ सकता है।मासूम बच्चे का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर लोग उसकी क्यूटनेस के साथ-साथ उसकी अच्छी आदत की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

