ये है दुनिया की सबसे रहस्मयी गुफाएं, 2000 साल से नहीं खुला इनका रहस्य, यहाँ जानिए इनके बारे में
चीन के झेजियांग प्रांत के लोंगयू काउंटी में 24 मानव निर्मित बलुआ पत्थर की गुफाएं हैं, जो इतनी अच्छी तरह से संरक्षित हैं कि ऐसा लगता है कि इन्हें हाल ही में बनाया गय....

चीन के झेजियांग प्रांत के लोंगयू काउंटी में 24 मानव निर्मित बलुआ पत्थर की गुफाएं हैं, जो इतनी अच्छी तरह से संरक्षित हैं कि ऐसा लगता है कि इन्हें हाल ही में बनाया गया है। ये गुफाएं मानव इतिहास की सबसे शानदार भूमिगत संरचनाओं में से एक हैं, जिनका रहस्य कम से कम 2000 साल पुराना है, जिसे आज तक विशेषज्ञ भी नहीं सुलझा पाए हैं।
कब हुई थी इन गुफाओं की खोज: amusingplanet.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन गुफाओं की खोज 1992 में की गई थी। लोंगयू काउंटी में एक झील से पानी निकालते समय, स्थानीय किसानों ने भूमिगत संरचनाओं को देखा। जब यहां खुदाई की गई तो कुल 24 गुफाएं मिलीं, जिन्हें अब लोंगयु गुफाएं या झेजियांग स्टोन चैंबर्स के नाम से जाना जाता है।
इन प्राचीन गुफाओं का आकार आश्चर्यजनक है, प्रत्येक गुफा का औसत फर्श क्षेत्र 1000 वर्ग मीटर है और छत की ऊंचाई 30 मीटर तक है। सभी गुफाओं का कुल क्षेत्रफल 30,000 वर्ग मीटर से अधिक है। ये गुफाएँ प्राकृतिक नहीं हैं, क्योंकि इनकी दीवारों पर छेनी के निशान साफ़ देखे जा सकते हैं।