Samachar Nama
×

दुनिया की सबसे खतरनाक सीरियल किलर थी ये महिला, कुंवारी लड़कियों के खून से करती थी स्नान

,

एलिजाबेथ बाथरी, हंगरी की एक कुख्यात महिला सीरियल किलर थीं, जिन्हें इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला के रूप में जाना जाता है। उनका शौक था कुंवारी लड़कियों का खून पीना और इससे नहाना। उनका यह खौ़फनाक कृत्य 1585 से 1610 के बीच हुआ, जब उन्होंने 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया।

एलिजाबेथ बाथरी हंगरी के एक प्रभावशाली बाथरी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और उनका विवाह फेरेंक नैडेस्डी से हुआ था, जो तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नायक था। जब उसका पति जीवित था, तब भी वह लड़कियों को शिकार बनाती थीं, लेकिन 1604 में पति की मृत्यु के बाद उसने अपनी हिंसा को और बढ़ा दिया।

वह स्लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में रहती थीं, जहाँ उनके तीन नौकर उनके साथ इस अपराध में शामिल थे। वह गरीब गांवों की लड़कियों को महल में अच्छे काम के लिए बुलाती थीं, लेकिन जैसे ही वे महल में आतीं, वह उन्हें अपने भयानक शिकार का शिकार बना लेती थीं। पहले उन्हें प्रताड़ित किया जाता था, फिर उनका शरीर काटा जाता और बाद में उनका खून एक टब में एकत्र कर उससे नहाया जाता था।

इस भयानक अपराध का खुलासा तब हुआ जब हंगरी के राजा ने मामले की जांच करवाई। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। इसके बाद, 1610 में एलिजाबेथ बाथरी को गिरफ्तार किया गया और उसे चार साल तक महल के एक कमरे में बंद कर दिया गया। 21 अगस्त, 1614 को उसकी मौत हो गई।

ऐसा माना जाता है कि एलिजाबेथ अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए लड़कियों के खून से नहाती थी, और इसी कारण वह इतना वहशी अपराध करती रही।

Share this story

Tags