दुनिया का ऐसा रहस्यमीय आइलैंड जहां साल में सिर्फ एक दिन के लिए जाने की मिलती है इजाजत, जानें क्यों ?
पर्यटन के शौकीन लोगों की इच्छा जीवन में कम से कम एक बार किसी द्वीप पर जाने की जरूर होती है। क्योंकि जमीन से दूर समुद्र के बीच में स्थित ये द्वीप प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं जहां बहुत कम लोग रहते हैं, जिसके कारण यहां न तो भीड़भाड़ होती है और न ही प्रदूषण। लेकिन दुनिया में कई ऐसे द्वीप हैं जिन्हें रहस्यमयी द्वीप माना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हमेशा नहीं जाया जा सकता। बल्कि इस द्वीप पर साल में केवल एक बार ही जाने की अनुमति दी जाती है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं स्कॉटलैंड के रहस्यमयी द्वीप आइनहैलो की। यह द्वीप दिल के आकार का है जो बेहद खूबसूरत है, लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि लोगों को यहां साल में सिर्फ एक दिन ही जाने की इजाजत है। शेष 364 दिनों तक इस द्वीप पर आना संभव नहीं है।
यह द्वीप इतना छोटा है कि इसे मानचित्र पर भी ढूंढना बहुत कठिन है। इस द्वीप के बारे में कई रहस्यमयी कहानियाँ भी प्रचलित हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, आइन्हेलो भूतों का द्वीप है।कहानियों के अनुसार, इस द्वीप पर बुरी आत्माओं का वास है। यदि कोई व्यक्ति इस द्वीप पर आने की कोशिश करता है, तो ये बुरी आत्माएं उस द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस द्वीप पर जलपरियाँ रहती हैं, जो केवल गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर आती हैं।
कहा जाता है कि हजारों साल पहले इस द्वीप पर लोग रहा करते थे, लेकिन वर्ष 1851 में यहां प्लेग फैल गया, जिसके कारण यहां रहने वाले लोग इस द्वीप को छोड़कर चले गए। अब यह द्वीप पूरी तरह से निर्जन हो गया है। यहां कई पुरानी इमारतों के खंडहर पाए गए हैं। पुरातत्त्व