Samachar Nama
×

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब झरना, जिसके एक छोटे से छेद में समा जाता है उसका आधा पानी

पूरा संसार असंख्य रहस्यों से भरा पड़ा है। जिसका आज तक कोई पता नहीं लगा सका है। तमाम वैज्ञानिक तरीके अपनाने के बाद भी इनके रहस्य आज भी रहस्य ही बने हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पानी एक छोटे से....
ये है दुनिया का सबसे अनोखा झरना, एक छोटे से छेद में समा जाता है

पूरा संसार असंख्य रहस्यों से भरा पड़ा है। जिसका आज तक कोई पता नहीं लगा सका है। तमाम वैज्ञानिक तरीके अपनाने के बाद भी इनके रहस्य आज भी रहस्य ही बने हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पानी एक छोटे से छेद में इकट्ठा हो जाता है। लोगों ने इस रहस्य को जानने की बहुत कोशिश की लेकिन आज तक पर्दा नहीं उठ सका। लोग आज भी इस बात से हैरान हैं कि इस झरने का पानी कहां जाता है? दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के 'द डेविल्स कैटल' नामक झरने की। इस झरने के पास एक गड्ढा है। जिसमें नदी का आधा पानी समा जाता है।

आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक या विज्ञान यह पता नहीं लगा पाया है कि यह पानी कहां जाता है। यह स्थान अमेरिका के मिनेसोटा में लेक सुपीरियर के उत्तरी किनारे पर जज सी.आर. मैग्नेशिया पार्क में स्थित है। यह झरना न केवल बेहद खूबसूरत है बल्कि रहस्य से भी भरा हुआ है। डेविल्स कैटल का अर्थ है 'शैतान का बर्तन'। इस अद्भुत जलप्रपात के बारे में लोगों में आज भी विभिन्न जिज्ञासाएं हैं। आपको बता दें कि इस झरने का श्रोत ब्रूले नदी का पानी है।

जंगल में झरने का पानी घुमावदार, खड़ी चट्टानी राहों से होकर नीचे गिरता है और ऊंचाई से गिरते समय झरने का पानी एक छोटे से छेद में समा जाता है। आज तक कोई नहीं जान पाया कि यह पानी कहां जाता है। हालांकि इस पानी को खोजने के कई प्रयास किए गए, लेकिन इसका रहस्य उजागर नहीं हो सका। आपको बता दें कि जिस ऊंचाई से पानी की धारा गिरती है,

वहां पर एक देग के आकार का छोटा सा कुंड दिखाई देता है, लेकिन आज तक यह पता नहीं चल पाया कि इस कुंड से झरने का पानी गैलन और लीटर कहां गायब हो जाता है। पानी का रास्ता पता करने के लिए झरने में कई बार पिंग-पोंग गेंदें, रंग डाई आदि डाली गईं ताकि इसके आधार पर इस रहस्यमयी झरने के पानी के गंतव्य का रहस्य जाना जा सके। लेकिन इसमें भी कोई सफलता नहीं मिली।

Share this story

Tags