Samachar Nama
×

दुनिया का सबसे अनोखा पेड़ जिस पर लगते हैं सिक्के, हर मनोकामना होती हैं पूरी

पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों रहस्य हैं जिनके बारे में इंसान आज तक नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य से रूबरू कराने जा रहे हैं......

पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों रहस्य हैं जिनके बारे में इंसान आज तक नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना हो. दरअसल, हम बात कर रहे हैं ग्रेट ब्रिटेन के एक ऐसे पेड़ की जिस पर सिक्के उगते हैं। इस पेड़ पर एक नहीं बल्कि हजारों सिक्के हैं। यह पेड़ पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। कहा जाता है कि यह पेड़ 40-50 साल नहीं बल्कि 1700 साल से भी ज्यादा पुराना है।

\'\'\

हालांकि इस पेड़ पर लगे सिक्के उगाए नहीं गए हैं बल्कि लोगों ने इन्हें लगाया है। इस पेड़ पर लगे सिक्के सिर्फ ग्रेट ब्रिटेन के नहीं हैं। इस पेड़ पर दुनिया भर के देशों के सिक्के लगे हुए हैं। पूरी दुनिया में मशहूर यह अनोखा पेड़ वेल्स के पोर्टमीरियन गांव में है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इस पेड़ पर दूर-दूर से लोग आकर सिक्के लगाते हैं।

अब तक इस पेड़ पर इतने सिक्के लग चुके हैं कि अब सिक्के रखने की जगह ही नहीं बची है। इस पेड़ पर सिक्के लगाने को लेकर कई मान्यताएं हैं। मान्यताओं के चलते लोग इस पेड़ पर सिक्के लगाते हैं। लोगों का मानना है कि इस पेड़ पर सिक्के लगाने से मनचाही मुराद पल भर में पूरी हो जाती है। इससे लोगों के घरों में सुख-समृद्धि आती है।

\'\'\'

कई अन्य लोगों का मानना है कि इस पेड़ पर किसी दैवीय शक्ति का वास है। क्रिसमस के अवसर पर इस पेड़ के पास मिठाइयाँ और उपहार रखे जाते हैं। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते में और मिठास लाने के लिए इस पेड़ पर सिक्के भी लगाते हैं। इस पेड़ पर लगे ज्यादातर सिक्के ब्रिटेन के हैं। इस पेड़ पर दुनिया भर के देशों के सिक्के भी लगे हुए हैं।

Share this story

Tags