दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर जहां जाना तो दूर नाम से ही कांप उठती है लोगों की रूह, जानें क्यों ?

हिंदू धर्म में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो कभी मंदिर न गया हो। मंदिर में जाने से लोगों के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं, इसीलिए लोग मंदिर में भगवान की पूजा करते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे मंदिर के बारे में बात करने जा रहे हैं जहां कोई भी जाना नहीं चाहता।जी हां, यह सच है कि भारत में एक ऐसा मंदिर है जहां लोग जाने से चकिचाते हैं। इस मंदिर में आने से लोगों को भूत-प्रेत और पिशाचों का डर लगता है। यह मंदिर चम्बा के एक छोटे से कस्बे भरमोर में स्थित है। यह मंदिर देखने में बहुत छोटा है लेकिन इसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है।
दरअसल यह मंदिर मृत्यु के देवता यमराज का है। इसीलिए लोग मंदिर जाने से डरते हैं। यह विश्व का एकमात्र मंदिर है जो यमराज को समर्पित है। इस मंदिर में चित्रगुप्त के लिए भी एक कमरा बनाया गया है। चित्रगुप्त लोगों के बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।मनुष्य के कर्मों के आधार पर उसे स्वर्ग या नरक भेजा जाता है। इस मंदिर में चार गुप्त दरवाजे हैं जो सोने, चांदी, तांबे और लोहे से बने हैं। ऐसा कहा जाता है कि बहुत पापी व्यक्ति की आत्मा लोहे के दरवाजे में चली जाती है। अच्छे कर्म करने वाले की आत्मा स्वर्ण द्वार के अंदर जाती है। अर्थात चित्रगुप्त ही तय करते हैं कि किस व्यक्ति को स्वर्ग मिलेगा और किस व्यक्ति को नर्क। लोग इस मंदिर में जल्दी प्रवेश नहीं करना चाहते। लोगों को डर है कि कहीं यमराज उनकी जान न ले लें।