Samachar Nama
×

दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील, इसका पानी पीने की जिसने भी की गलती उसी की हो गई मौत, जानें क्या है इसके पीछे की राज

पूरा संसार अनगिनत रहस्यों से भरा पड़ा है। आज तक मनुष्य इन रहस्यों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही...........
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;

पूरा संसार अनगिनत रहस्यों से भरा पड़ा है। आज तक मनुष्य इन रहस्यों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक झील से जुड़ा हुआ है। जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में स्थित एक खतरनाक झील की। जिसे फुन्दुजी झील के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी इस झील का पानी पीता है, वह जीवित नहीं बचता। यदि वह किसी तरह बच भी जाए तो शीघ्र ही मर जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्राचीन समय में एक कोढ़ी यहां से गुजर रहा था, लेकिन यहां रहने वाले लोगों ने उसे भोजन और आश्रय देने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने उन लोगों को श्राप दिया और झील में प्रवेश कर गायब हो गए। ऐसा कहा जाता है कि सुबह-सुबह झील के अंदर से ढोल बजने की आवाजें आती हैं। इसके साथ ही जानवरों और लोगों की चीखें भी सुनाई देती हैं। लोगों में यह भी मान्यता है कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाले एक विशाल अजगर द्वारा की जाती है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य महोत्सव का आयोजन करते हैं जिसमें कुंवारी लड़कियां नृत्य करती हैं।

South Africa Mysterious Lake Fundudzi Water Secret - Amar Ujala Hindi News  Live - ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील, जिसका पानी पी लेने के बाद कोई  नहीं बचता जिंदा

ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का प्रवाह रुक जाने से इस झील का निर्माण हुआ था। अब यह रहस्य बना हुआ है कि इस झील का पानी स्वच्छ होने के बावजूद इसे पीने वाले की मृत्यु क्यों हो जाती है? इस झील के पानी का रहस्य जानने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन हर बार जांचकर्ता असफल रहे। कहा जाता है कि वर्ष 1946 में एंडी लेविन नामक व्यक्ति को इस झील के पानी की सच्चाई का पता चला था।उसने वहां से पानी और कुछ पौधे लिए और चलना शुरू किया, लेकिन अचानक वह रास्ता भूल गया। ऐसा उसके साथ कई बार हुआ। जब एंडी लेविन ने पानी और पौधे को फेंक दिया, तो उन्हें सही रास्ता दिखाई दिया। हालाँकि,एक सप्ताह बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। इस झील का पानी आज भी लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है।

Share this story

Tags