Samachar Nama
×

यह है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत उड़ा देगी आपके होश

दोस्तों, आज तक आपने कई मंहगी घडियां खरीदी होगी लेकिन आज हम आपको जिस घडी के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे । पिछले दिनों स्विट्जरलैंड में एक घड़ी की निलामी हुई जो कि 31 मिलियन स्विस फ्रैंक यानी तकरीबन 223 करोड़ रुपए में बिकी । यह
यह है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत उड़ा देगी आपके होश

दोस्तों, आज तक आपने कई मंहगी घडियां खरीदी होगी लेकिन आज हम आपको जिस घडी के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे । पिछले दिनों स्विट्जरलैंड में एक घड़ी की निलामी हुई जो कि 31 मिलियन स्विस फ्रैंक यानी तकरीबन 223 करोड़ रुपए में बिकी । यह नीलामी शनिवार को जिनेवा के फोर सीजंस होटल डेस बर्गस में हुई । इसे बिकने में मात्र पांच मिनट लगे और टेलीफोन के जरिए एक व्यक्ति ने इसे खरीद लिया । अभी तक इस बात को कोई खुलासा नहीं पाया है कि इस घडी को किसने खरीदा हैं क्यों कि इस घडी को दुनिया की सबसे मंहगी घडी माना जा रहा है ।

यह घड़ी पाटेक फिलिप कंपनी की है जिसका नाम ओनली वॉच है । ऑक्शन की शुरुआत में घड़ी 2.5 से 3 मिलियन स्विस फ्रैंक में बिकने की उम्मीद की जा रही थी। जिनेवा में क्रिस्टी के वॉच विभाग की प्रमुख सबीन केगेल ने कहा, हाथ घड़ियों के मुकाबले पाटेक फिलिप में 20 तरह के फीचर्स हैं। यह कॉफी बनाने को छोड़कर लगभग सब कुछ करती है । आपको बता दें कि, पटेक फिलिप ग्रैंडमास्टर चाइम 6300 ए-010 घड़ी में 4 डिजिट ईयर डिस्प्ले, दो डायल, पांच रिंगटोन हैं, जो इसे दूसरों से अलग बनाते हैं । इससे पहले डायटोना रोलैक्स घड़ी दुनिया की सबसे महंगी घड़ी थी, जो करीब 127 करोड़ रुपए में बिकी थी ।

 

Share this story