Samachar Nama
×

 खतरनाक जेल, जहां एक दूसरे की जान ले लेते हैं कैदी, खा जाते हैं उनका मांस

llllllllllllllll

समाज में आतंक फैलाने और गैरकानूनी गतिविधियां करने वालों को रोकने के लिए हर देश में जेलें बनाई गई हैं, जहां कैदियों को उनकी सजा पूरी होने तक रखा जाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि जेल में कैदी आपस में झगड़ा न करें। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक जेल कहा जाता है। इनमें से कई जेलों में कैदियों को थर्ड डिग्री यातनाएं दी जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जेल के बारे में बताएंगे जो दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में से एक है। इस जेल में कैदियों की जान हर समय खतरे में रहती है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश रवांडा की जेल गीतारामा सेंट्रल जेल की। ऐसा कहा जाता है कि इस जेल में सुरक्षाकर्मी कैदियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन कैदी आपस में ही एक-दूसरे को मार डालते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस जेल के कैदी शव भी खाते हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गीताराम सेंट्रल जेल की क्षमता 600 कैदियों की है, लेकिन यहां 7,000 से ज्यादा कैदी रखे गए हैं। जेल में जगह की कमी के कारण कैदियों को खड़े-खड़े ही दिन गुजारना पड़ता है। दिन-रात खड़े रहने के कारण गीताराम सेंट्रल जेल में कैदी जल्द ही किसी न किसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस जेल में हर दिन 8 लोग मरते हैं।

आपको बता दें कि जेल की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई मानवाधिकार संगठन विरोध जता चुके हैं, बावजूद इसके इस जेल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और गीताराम सेंट्रल जेल आज भी उसी हालत में है और इसमें कैद कैदी हमेशा अपने जीवन के अंतिम क्षणों का इंतजार कर रहे हैं।

Share this story

Tags