Samachar Nama
×

दुनिया का एकमात्र खतरनाक पौधा जिसको छूना तो दूर की बात पास जाते ही हो जाती है मौत

पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति में संतुलन और ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पृथ्वी पर पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। दुनिया भर में करोड़ों प्रकार के पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ मनुष्य और जानवरों के लिए अच्छे होते हैं, जबकि....
'''''''''''''''

पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति में संतुलन और ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पृथ्वी पर पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। दुनिया भर में करोड़ों प्रकार के पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ मनुष्य और जानवरों के लिए अच्छे होते हैं, जबकि कुछ जहरीले होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतना जहरीला है कि इसे छूने मात्र से किसी की भी मौत हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सा पौधा इतना जहरीला है, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

दरअसल, हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं उसका नाम होग्विजा या किलर ट्री है। जिसका नाम है हरक्यूलियम मेंडेजिएनम। ये पौधे पूरे विश्व में नहीं पाए जाते बल्कि केवल ब्रिटेन में लंकाशायर नदी के तट पर पाए जाते हैं। यह पौधा काफी खतरनाक होता है और इसकी अधिकतम लंबाई करीब 14 फीट होती है। यह पौधा इतना खतरनाक है कि अगर लोग इसे छू लें तो उनके हाथों पर तुरंत छाले पड़ जाते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पौधा छूने के 48 घंटे के भीतर अपना खतरनाक असर दिखाता है। इसे छूने से मृत्यु हो सकती है। हालाँकि, यह पौधा बहुत आकर्षक दिखता है। इसमें सेंसिटाइजिंग फ्यूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है जो बहुत खतरनाक है।लोग इस पौधे की सुंदरता को देखकर इसकी ओर आकर्षित होते हैं। लेकिन अगर आपने गलती से इसे छू लिया तो कुछ ही घंटों में आपको लगेगा कि आपकी पूरी त्वचा जल रही है। डॉक्टर ने यह भी कहा है कि अगर आपने इसे छू लिया तो आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पौधे से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए अब तक कोई दवा विकसित नहीं की जा सकी है।

Share this story

Tags