
लोग अक्सर पेड़ लगाने के बहुत शौकीन होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा पौधा भी है जिसे लगाना तो दूर की बात है, अगर कोई इंसान उसे छू ले तो उसकी मौत भी हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सा पौधा इतना जहरीला है, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं उसका नाम होगवीजा या किलर ट्री है। इस पौधे का नाम हेराक्लियम मेंडेजिजेनम है। यह पौधा ब्रिटेन में लंकाशायर नदी के किनारे पाया जाता है। यह पौधा काफी खतरनाक होता है और इसकी अधिकतम लंबाई करीब 14 फीट होती है। यह पौधा इतना खतरनाक है कि अगर लोग इसे छू लें तो उनके हाथों में तुरंत छाले पड़ जाते हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पौधे को छूने के 48 घंटे के अंदर ही यह अपना खतरनाक असर दिखाने लगता है। इसे छूने से आपकी मृत्यु हो सकती है। हालाँकि, यह पौधा बहुत आकर्षक दिखता है। इसमें सेंसिटाइज़्ड फ़ुरानोकोउमारिन्स नामक रसायन होता है जो बहुत खतरनाक होता है।
लोग इस पौधे की सुंदरता को देखकर इसकी ओर आकर्षित होते हैं। लेकिन अगर आप गलती से भी इसे छू लें तो कुछ ही घंटों में आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आपकी पूरी त्वचा जल रही है। डॉक्टर ने यह भी कहा है कि इसे छूने से आंखों की रोशनी भी जा सकती है। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि इस पौधे से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए अब तक कोई दवा विकसित नहीं की जा सकी है।