Samachar Nama
×

यहां मौजूद हैं दुनिया का सबसे छोटा द्वीप, घर से भी छोटा है इसका आकार

आपने दुनिया के खूबसूरत आइलैंड के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन दुनिया में ऐसे कई द्वीप हैं जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। ऐसा ही एक द्वीप है जिसे दुनिया के सबसे छोटे द्वीप का दर्जा प्राप्त है........
;;;;;;;;;

आपने दुनिया के खूबसूरत आइलैंड के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन दुनिया में ऐसे कई द्वीप हैं जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। ऐसा ही एक द्वीप है जिसे दुनिया के सबसे छोटे द्वीप का दर्जा प्राप्त है। यह आपको अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि दुनिया का सबसे छोटा द्वीप इतना छोटा है कि वहां केवल एक घर के अलावा केवल एक पेड़ ही देखा जा सकता है।

दरअसल, न्यूयॉर्क के अलेक्जेंड्रिया खाड़ी के पास एक छोटा सा द्वीप है। जिसे दुनिया का सबसे छोटा द्वीप माना जाता है। इस आइलैंड का नाम 'जस्ट रूम इनफ' है। इस द्वीप का आकार एक टेनिस कोर्ट के बराबर है। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि इस द्वीप पर केवल एक ही घर और एक ही पेड़ है। 'जस्ट रूम इनफ' द्वीप इतना छोटा है कि यह एक घर के एक कोने से शुरू होता है और उसी घर के दूसरे कोने पर समाप्त होता है।

l

 आपको बता दें कि दुनिया में 2000 से ज्यादा द्वीप हैं और यह द्वीप उनमें से एक है। इस द्वीप का आकार मात्र 3,300 वर्ग फुट क्षेत्रफल है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। बता दें कि इससे पहले इस आइलैंड 'बिशप रॉक' को दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड माना जाता था। लेकिन जस्ट रूम इनफ आइलैंड अब दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड बन गया है।

'जस्ट रूम इनफ' आइलैंड बिशप आइलैंड के आधे आकार का है। पहले इस आइलैंड को 'हब आइलैंड' के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 1950 में इस आइलैंड को एक परिवार ने खरीद लिया था। इसके बाद उस परिवार के लोगों ने यहां एक छोटा सा घर बनाया और एक पेड़ लगाया। कुछ समय बाद उन्होंने इस आइलैंड का नाम बदलकर 'जस्ट रूम इनफ' रख दिया।

Share this story

Tags