यहां मौजूद है दुनिया का सबसे धीमा देश, जहां साल के होते हैं 13 महीने, 8 साल पीछे है यहां का कैलेंडर

नववर्ष 1 जनवरी को पूरे विश्व में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इनमें एक देश ऐसा भी है जिसका इतिहास कई वर्ष पुराना है। यह देश भी नववर्ष मनाता है लेकिन आठ साल पहले। यानी इस देश ने साल 2013 का जश्न इसी साल यानी 2021 में मनाया। इस हिसाब से यह देश अभी दुनिया के सभी देशों से आठ साल पीछे है। इतना ही नहीं, इस देश में एक वर्ष में 13 महीने भी होते हैं। जबकि पूरी दुनिया के हर देश में 12 महीनों का एक वर्ष होता है।
दरअसल, इस वर्ष 2013 अफ्रीकी देश इथियोपिया में मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां की जनसंख्या लगभग 10 करोड़ है। यह देश दुनिया के सभी देशों से हर मामले में अलग है। यहां नया साल 1 जनवरी को नहीं बल्कि 11 सितंबर को मनाया जाता है।
पको बता दें कि इस देश में दिन, महीने और साल की गणना कॉप्टिक कैलेंडर के अनुसार होती है, जबकि दुनिया के बाकी देश ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर 1582 ई. में पेश किया गया था। इसे 1490 में पोप ग्रेगोरी द्वारा बनाया गया था, जिसे जूलियन कैलेंडर के स्थान पर लाया गया था।
इथियोपिया का मानना है कि ईसा मसीह का जन्म 7 ईसा पूर्व में हुआ था और उसी के अनुसार यहां दिनों की गिनती शुरू हुई, जिसके तर्ज पर कॉप्टिक कैलेंडर बनाया गया। वहीं दुनिया के बाकी देशों में ईसा मसीह का जन्म ईसवी सन् 1 में बताया जाता है। यही कारण है कि इथियोपियाई कैलेंडर बाकी दुनिया के कैलेंडर से 7-8 साल पीछे है।