Samachar Nama
×

जानिए कहानी एक ऐसे रहस्यमय गांव की, जो कहलाता है 'मुर्दों का शहर'

दुनियाभर में आज भी ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में इंसान नहीं जान पाया है। इनमें से कुछ तो इतने रहस्यमय हैं कि इंसान तो क्या वैज्ञानिक.......
fffffffff

दुनियाभर में आज भी ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में इंसान नहीं जान पाया है। इनमें से कुछ तो इतने रहस्यमय हैं कि इंसान तो क्या वैज्ञानिक भी इन रहस्यों को नहीं समझ पाए और उन्होंने भी हार मान ली। तो आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रहस्यमयी माना जाता है। यह गांव इसलिए रहस्यमय है क्योंकि कहा जाता है कि इस गांव में जाने वाला कभी वापस नहीं लौटता। इसी वजह से इस गांव को अब 'मुर्दों का शहर' कहा जाता है।

;;;

दरअसल, रूस के उत्तरी ओसेतिया के दरगाव्स में एक गांव है। यह रहस्यमयी गांव काफी वीरान है। जहां हर कोई आने से डरता है. यह रहस्यमयी गांव काफभाई ऊंचे पहाड़ों पर स्थित है। यहां सफेद पत्थरों से लगभग 99 तहखाने जैसे घर बनाए गए हैं, जिनमें स्थानीय लोगों ने अपने रिश्तेदारों के शवों को दफनाया है। इतना ही नहीं, यहां कुछ ऐसे घर भी हैं, जो चार मंजिल के बने हुए हैं।

दरअसल, यह एक विशाल कब्रिस्तान है, जिसका निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां की हर इमारत एक परिवार से जुड़ी हुई है। यानी इस इमारत में एक ही परिवार के सदस्यों को दफनाया गया है। इन इमारतों के बारे में अलग-अलग मान्यताएं हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो लोग इन इमारतों के पास जाते हैं, वे कभी वापस नहीं आ पाते। हालांकि पर्यटक कभी-कभी इस जगह के रहस्यों को जानने के लिए आते हैं।


 

Share this story

Tags