आपने बचपन में कंचे तो खेले ही होंगे। यह गेम सिर्फ़ इंडिया में ही नहीं बल्कि कोरिया में भी पॉपुलर है। कुछ साल पहले "स्क्विड गेम" नाम की एक कोरियन वेब सीरीज़ रिलीज़ हुई थी, जिसमें कंचे खेलना दिखाया गया था। यह वेब सीरीज़ इंडिया समेत कई देशों में बहुत पॉपुलर हुई थी। खैर, यह तो वेब सीरीज़ के बारे में था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंचे फ़ैक्टरी में कैसे बनते हैं? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फ़ैक्टरी में कंचे बनाए जाते हैं। इसे देखकर आप समझ सकते हैं कि इसमें कितनी मेहनत लगती है।
वीडियो की शुरुआत एक आदमी से होती है जो प्लास्टिक बैग में कंचे डालता है। फिर कंचे बनाने का प्रोसेस शुरू होता है। बेकार और टूटे हुए कांच को मशीनों में डालकर गर्म किया जाता है, जिससे कांच पिघलकर आग के छोटे-छोटे गोले बन जाते हैं। ये गोले फिर अलग-अलग मशीनों से गुज़रते हैं और गोल कंचों का आकार ले लेते हैं। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है, जिसके बाद कंचों को प्लास्टिक बैग में डालकर छोटे-छोटे बॉक्स में रखा जाता है, फिर कसकर पैक किया जाता है। फिर उन्हें अलग-अलग जगहों के मार्केट में डिलीवर किया जाता है।
लाखों बार देखा गया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर explorewith_delhi नाम से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हज़ारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं।
वीडियो देखने के बाद किसी ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि कंचे असल में कैसे बनते हैं। यह बहुत कूल है। यह मुझे मेरे बचपन की याद दिलाता है।" दूसरे ने कहा, "मुझे लगता है कि यह भारत में मैंने देखा सबसे क्लीन प्रोडक्शन वीडियो है।" एक यूज़र ने इसे "बचपन के सपनों की फैक्ट्री" कहा, जबकि दूसरे ने कहा, "यह मेरे बचपन का एक खज़ाना था।"

