भारत का ऐसा अनोखा गांव जहां हर घर का एक शख्स है फौजी, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

भारतीय सेना में एक से एक महान नायक हुए हैं। जो देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए। भारत के उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव है, जहां लगभग हर घर से एक व्यक्ति भारतीय सेना में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गांव के लोगों में सेना में भर्ती होने का जुनून है और वे शुरू से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का फैसला करते हैं।
यह गांव यूपी के गाजीपुर जिले से 40 किलोमीटर की दूरी पर है और इसकी आबादी करीब एक लाख 20 हजार है। यह गांव करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और यही वजह है कि इसे एशिया का सबसे बड़ा गांव कहा जाता है। इस गांव को वर्ष 1530 में कुसुम देव राव ने बसाया था। उन्होंने इसे सकरा डीह नामक स्थान पर बसाया था।
जानकारी के अनुसार इस गांव में सेना भर्ती शिविर भी लगाया गया था, लेकिन शिविर बंद होने के बाद उस गांव के लोग लखनऊ, सिकंदराबाद और रुड़की आदि नजदीकी शहरों में चले जाते हैं। इस गांव के तमाम युवा हर रोज गांव में भर्ती की तैयारी करते नजर आते हैं। इन तैयारियों में अच्छी सेहत बनाए रखना और सेना की परीक्षा देना जैसी कई तैयारियां शामिल हैं। इस गांव में एक पूर्व सैनिक सेवा समिति भी बनाई गई है, जिसमें कई सेवानिवृत्त सैनिक शामिल हैं। इस गांव के सैनिकों की बहादुरी की कई बड़ी कहानियां हैं, जिनमें इस गांव के सैनिकों को कई पदक भी मिले हैं।