Samachar Nama
×

 कहा जाता है भूतों का शहर, डर की वजह से रातोंरात यहां से चले गए थे लोग

LLLLLLLLLLL

क्या आपको भूतों से डर लगता है? जब आपसे यह प्रश्न पूछा जाएगा तो आप कहेंगे नहीं! क्योंकि भूत-प्रेत का अस्तित्व नहीं है। लेकिन यह पूरी तरह निश्चितता के साथ नहीं कहा जा सकता कि दुनिया में भूत-प्रेत नहीं होते। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे ही शहर की कहानी बताने जा रहे हैं। कहा जाता है कि एक भूत के डर से इस शहर के सभी लोगों ने रातों-रात पूरा शहर खाली कर दिया था, जो कई दशकों से वीरान पड़ा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश साइप्रस के शहर वरोशा की। जो कि एक घनी आबादी वाला शहर हुआ करता था लेकिन लोगों को डर था कि इस शहर में भूत रहता है इसलिए रातों-रात इस शहर के लोग इसे छोड़कर चले गए।

अब यह शहर कई वर्षों से वीरान पड़ा है। इसीलिए इस शहर को भूतों का शहर कहा जाता है। इस शहर से जुड़ी कई कहानियां हैं जिसके कारण इसे भूतहा शहर कहा जाता है। यहाँ ऊँची इमारतें हैं, लेकिन यहाँ कोई नहीं रहता। इस शहर में होटल, आवासीय भवनों से लेकर बार और रेस्तरां तक ​​सब कुछ अब खंडहर में तब्दील हो रहा है। आपको बता दें कि फामागुस्टा प्रांत के वरोशा में एक छोटे से क्षेत्र को छोड़कर यहां के अधिकांश समुद्र तट अब हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। बाड़बंदी से घिरे इस शहर में प्रवेश करना तो दूर की बात है, अगर कोई बाहर से तस्वीर लेने की कोशिश करता है तो उसे जेल जैसे माहौल का सामना करना पड़ता है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 45 साल पहले इस शहर की आबादी करीब 40,000 थी, लेकिन साल 1974 में एक डर की वजह से पूरा शहर रातों-रात खाली हो गया था। इस शहर से सटे अन्य शहरों में दिन-रात चहल-पहल रहती है, लेकिन अब यह पूरी तरह से वीरान हो गया है। यह कहानी जुलाई 1974 की है। जब तुर्की सेना ने ग्रीक राष्ट्रवादियों द्वारा तख्तापलट के विरोध में साइप्रस पर हमला किया,

जिसके बाद नरसंहार के डर से पूरा शहर एक ही रात में खाली हो गया और यहां रहने वाले लोगों ने पास के शहरों में जाकर शरण ली। तुर्की हमले के कारण साइप्रस दो भागों में विभाजित हो गया, जिनका नाम ग्रीक साइप्रस और तुर्की साइप्रस रखा गया। वरोशा शहर वर्तमान में तुर्की सेना के कब्जे में है। केवल तुर्की गश्ती दल ही यहां आ सकता है। इसके अलावा यहां किसी को आने की इजाजत नहीं है। इतने सालों से खाली पड़े इस शहर को अब भूतहा शहर कहा जाता है।

Share this story

Tags