Samachar Nama
×

OMG : 22 सालों से सीवर में रह रहा है यह कपल, अंदर का नजारा देख रह जाएंगे हैरान

''''''''

हर किसी का सपना होता है कि उसका एक आलीशान घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ आराम से रह सके। व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार अपने घर में सभी सुख-सुविधाएं लाने का प्रयास करता है जैसे टीवी, फ्रिज, एसी, बिस्तर सोफा आदि। लेकिन एक ऐसा दम्पति भी है जिसने सीवर को ही अपना घर बना लिया है। इस कपल की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह कोलंबियाई दम्पति पिछले 22 वर्षों से सीवर में रह रहा है और खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहा है।यह दम्पति कोलंबिया के मेडेलिन शहर में रहता है। महिला का नाम मारिया गार्सिया है और उसके पति का नाम मिगुएल रेस्ट्रेपो है। यह दम्पति पिछले 22 वर्षों से सीवर में रह रहा है। उन्होंने एक बेकार पड़े सीवर को अपना घर बना लिया और हीं अपना जीवन बसा लिया।


दरअसल, यह दंपत्ति नशे की लत का शिकार था। इसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा लेकिन एक-दूसरे की मदद से उन्होंने इस बुरी आदत से छुटकारा पाया और अपने जीवन को एक नई दिशा दी। परिवार और दोस्तों से कोई आर्थिक मदद न मिलने के कारण दोनों ने सीवर में रहने का फैसला किया और उसे ही अपना घर बना लिया।उन्होंने इस सीवर हाउस को अपने तरीके से सजाया है, जिसमें बिजली, टीवी और अन्य जरूरी चीजें हैं जो एक आम घर में होती हैं। यह दम्पति त्यौहारों और छुट्टियों के दौरान बड़े उत्साह से अपने घर की सफाई और सजावट करता है। इस साधारण घर की सुरक्षा के लिए उनके पास एक कुत्ता भी है, जो उनका वफादार साथी है।


उनका जीवन बहुत सादा है, लेकिन वे उसमें संतोष और खुशी ढूंढने में कामयाब रहे हैं, जो लोगों के लिए प्रेरणा है। यह दम्पति अब सीवर में आरामदायक जीवन जी रहा है। मारिया और मिगुएल की कहानी बताती है कि खुशी के लिए महल की नहीं, बल्कि संतुष्ट हृदय और आत्मा की आवश्यकता होती है। चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों, अपने जीवन को बेहतर बनाना हमेशा हमारे ही हाथ में होता है।उनका जीवन बहुत सादा है, लेकिन वे उसमें संतोष और खुशी ढूंढने में कामयाब रहे हैं, जो लोगों के लिए प्रेरणा है। यह दम्पति अब सीवर में आरामदायक जीवन जी रहा है। मारिया और मिगुएल की कहानी बताती है कि खुशी के लिए महल की नहीं, बल्कि संतुष्ट हृदय और आत्मा की आवश्यकता होती है। चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों, अपने जीवन को बेहतर बनाना हमेशा हमारे ही हाथ में होता है।

Share this story

Tags