Samachar Nama
×

पुरुषों के लिए नरकलोक से कम नहीं ये देश, करनी पड़ी है महिलाओं की गुलामी, झेलनी पड़ती है नरक जैसी यातनाएं

आमतौर पर यह माना जाता है कि दुनिया का हर देश पुरुष-प्रधान है, जहां घर और परिवार के बाहर सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने का.........

आमतौर पर यह माना जाता है कि दुनिया का हर देश पुरुष-प्रधान है, जहां घर और परिवार के बाहर सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार केवल पुरुषों को है। जबकि महिलाएं केवल घरेलू काम-काज और बच्चों की देखभाल ही करती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिलाएं शासन करती हैं और पुरुषों को उनका गुलाम बनकर रहना पड़ता है। उन्हें महिलाओं के आदेशानुसार काम करना पड़ता है और यहां अत्याचार का शिकार महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष होते हैं।

इसी कारण से इस देश को पुरुषों के लिए नरक के समान माना जाता है। आपको बता दें कि यहां की महिलाएं पुरुषों को अपना गुलाम बनाकर रखती हैं। इस देश का नाम 'अदर वर्ल्ड किंगडम' है, यह देश 1996 में यूरोपीय देश चेक गणराज्य से बना था। हालाँकि, अन्य देशों द्वारा इसे देश का दर्जा नहीं दिया गया है। यह देश सिर्फ 7.4 एकड़ में फैला हुआ है। यहां सभी विलासिता की वस्तुएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां एक स्विमिंग पूल और एक नाइट क्लब भी है। लेकिन पुरुष महिलाओं की अनुमति के बिना वहां नहीं जा सकते।

इस देश पर पैट्रिसिया-1 नामक रानी का शासन है। इस देश में केवल महिलाएं ही शासन करती हैं। यहां पुरुषों को स्वतंत्र रूप से घूमने और अपनी मर्जी से जीने की आजादी नहीं है। आश्चर्य की बात तो यह है कि आज तक बाहरी दुनिया में किसी ने भी इस देश की रानी का चेहरा नहीं देखा है।

पुरुषों पर महिलाओं के अत्याचार का आलम यह है कि यहां की रानी पुरुषों के शरीर का सोफा बनाकर उस पर बैठती हैं। इस देश में पुरुषों को कुर्सी पर बैठने की भी मनाही है। यदि उनकी मालकिन चाहें तो वे मेज पर बैठ सकते हैं, लेकिन उनकी स्थिति उनके स्वामियों से भिन्न होनी चाहिए।

इतना ही नहीं, यहां पुरुषों को शराब पीने से पहले अपनी मालकिन से इजाजत लेनी पड़ती है, इस देश में महिलाओं की इजाजत के बिना कोई भी काम नहीं किया जा सकता। वही पुरुषों के लिए भी कड़े कानून बनाए गए हैं। जो व्यक्ति इस कानून का पालन नहीं करता है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। इस देश की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए विशेष योग्यताएं रखी गई हैं।

इसके अलावा यहां की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए पहली शर्त यह है कि महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना अनिवार्य है। दूसरी शर्त यह है कि उसे सभी नियमों का पालन करना होगा। तीसरी शर्त के अनुसार महिला को कम से कम 5 दिन तक रानी के महल में रहना होगा।

Share this story

Tags