ये हैं दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें जहां टूरिस्ट्स को नहीं मिलती एंट्री, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
दुनिया भर में कई बेहद खूबसूरत और रहस्यमयी जगहें हैं। इनमें से कई जगहों पर पर्यटकों का जाना प्रतिबंधित है। लोग इन जगहों पर जाने से डर जाते हैं। कई जगहें बेहद खूबसूरत होती हैं, लेकिन पर्यटकों का इन जगहों पर जाना प्रतिबंधित है। रहस्यमय और डरावनी होने के कारण लोगों का इन जगहों पर जाना प्रतिबंधित है। भारत समेत दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं, जहाँ किसी का भी जाना वर्जित है।
नाग द्वीप, ब्राज़ील
ब्राज़ील में स्थित नाग द्वीप बेहद रहस्यमयी माना जाता है। यह जगह देश के प्रमुख शहर साओ पाउलो से लगभग 36 किलोमीटर दूर स्थित है। इस द्वीप पर साँपों का राज है। यहाँ साँपों की कुल 4 हज़ार प्रजातियाँ हैं, जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक हैं। जो भी इस द्वीप पर जाता है, वह कभी ज़िंदा वापस नहीं आता। सुरक्षा कारणों से ब्राज़ील सरकार ने पर्यटकों के वहाँ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहाँ केवल वैज्ञानिक ही शोध के लिए जा सकते हैं।
नॉर्थ सेंटिनल द्वीप, भारत
भारत के अंडमान में स्थित नॉर्थ सेंटिनल द्वीप बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस द्वीप पर जाने का एकमात्र साधन नाव है। इस रहस्यमयी द्वीप पर आज भी 60 हज़ार साल पुरानी मानव जनजाति के लोग रहते हैं। इनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में रहने वाली इस जनजाति और उनके क्षेत्र को संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इस द्वीप पर पहुँचने की कोशिश करने वाले लोगों पर जनजाति के लोग हमला करते हैं और यहाँ तक कि उनकी हत्या भी कर देते हैं। इसलिए, किसी भी बाहरी व्यक्ति के नॉर्थ सेंटिनल द्वीप पर आने पर प्रतिबंध है।
हर्ड द्वीप, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित हर्ड द्वीप एक ज्वालामुखी द्वीप है। हिंद महासागर से निकले इस द्वीप पर 'बिग बेन' नामक ज्वालामुखी आज भी धधक रहा है। सुरक्षा और प्राकृतिक संरक्षण के कारण, 370 वर्ग किलोमीटर में फैले इस द्वीप पर पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
राजा किन शी हुआन का मकबरा, चीन
चीनी सम्राट किन शी हुआन का मकबरा आज भी लोगों के लिए एक रहस्य है। चीनी सम्राट किन शी हुआन की 210 ईसा पूर्व में हत्या कर दी गई थी। यहाँ हज़ारों सैनिकों की मूर्तियाँ स्थापित हैं। मकबरे के बाहर कई तरह के जाल लगे हैं। यह स्थान लगभग 2000 वर्षों से संरक्षित है। चीनी सरकार ने यहाँ शोध पर भी प्रतिबंध लगा रखा है।
बैरन द्वीप, भारत
भारत के बैरन द्वीप पर एक ज्वालामुखी स्थित है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह भारत का एकमात्र ऐसा द्वीप है जहाँ ज्वालामुखी है। अंडमान सागर में स्थित बैरन द्वीप को पर्यटक दूर से ही देख सकते हैं, क्योंकि पर्यटकों का वहाँ जाना प्रतिबंधित है। इसे बैरन द्वीप इसलिए कहा जाता है क्योंकि मनुष्य वहाँ नहीं जाते।

