Samachar Nama
×

OMG : किले में मौजूद है ऐसा अद्भुत पत्थर जो लोहे को बना देता है सोना

bbbbb

आपने दुनिया में कई ऐसी चीजों के बारे में सुना होगा जो किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोहे को भी सोने में बदल देता है। इस पत्थर का नाम पारस पत्थर है। हालाँकि, अब तक इस पत्थर को खोजने में कोई भी असफल रहा है। लोगों का दावा है कि यह पत्थर आज भी एक किले में मौजूद है। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग इस किले में खुदाई के लिए आते हैं।

ऐसा माना जाता है कि पारस पत्थर लोगों की चीजों को छूते ही सोने में बदल देता है। कहा जाता है कि यह पत्थर आज भी भोपाल से करीब 50 किलोमीटर दूर रायसेन के किले में मौजूद है। जो इस किले के राजा के पास था। ऐसा माना जाता है कि इस पत्थर के लिए कई युद्ध लड़े गए थे। एक बार जब इस किले के राजा से युद्ध हुआ तो उसे लगा कि वह युद्ध हारने वाला है, तब उसने पासर पत्थर को किले में मौजूद तालाब में फेंक दिया।


संबंधित कहानियां
राजा ने पत्थर को तालाब में फेंकने की बात किसी को नहीं बताई। उस दौरान युद्ध के बाद राजा की मृत्यु हो गई। उसके बाद यह किला धीरे-धीरे वीरान हो गया। राजा की मृत्यु के बाद कई अन्य राजाओं ने इस किले की खुदाई करवाई लेकिन किसी को भी पारस पत्थर नहीं मिला।

शेरों के बीच हुई लड़ाई और उन्हें बचाने पहुंचा ये शख्स, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ

आपको बता दें कि आज भी लोग रात के समय पारस पत्थर की खोज में तांत्रिकों को अपने साथ ले जाते हैं, लेकिन किसी को यहां कुछ नहीं मिलता। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस किले में पारस पत्थर की खोज करते हैं, वे अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस पारस पत्थर की रक्षा एक जिन्न द्वारा की जाती है। आपको बता दें कि पुरातत्व विभाग को अब तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। जिससे पता चलता है कि इस किले में पारस पत्थर मौजूद है।

Share this story

Tags