ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी पेड़, जो छूते ही करता है इंसानों जैसी हरकत, गुदगुदी करने पर लगता है हंसने और...

ऐसा माना जाता है कि मनुष्य की तरह पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। भारत में कई पेड़ों की पूजा भी की जाती है और उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। वहीं हमारे देश के जंगल भी कई रहस्यों से भरे हुए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल के एक जंगल में ऐसा ही रहस्य छिपा है, जो वाकई अपने आप में हैरान कर देने वाला है। यह है उस पेड़ का रहस्य जो इंसान की तरह काम करता है। लेकिन इसके लिए आपको अपने इंसानों की तरह ही इसे गुदगुदी करनी होगी।
दरअसल, कालाढूंगी के जंगलों में एक ऐसा पेड़ है जो बिल्कुल इंसान की तरह व्यवहार करता है। इस पेड़ को इंसानों की तरह गुदगुदी होती है। जब कोई इस पेड़ को छूता है तो उसे गुदगुदी होने लगती है। उसकी शाखाएँ और पत्तियाँ हँसने लगती हैं। इस पेड़ के तने पर अगर उंगलियां रगड़ी जाएं तो इसकी शाखाएं हिलने लगती हैं।इसी कारण इस पेड़ को हंसने वाला पेड़ भी कहा जाता है। इस जंगल में इस पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस हंसते हुए पेड़ का वानस्पतिक नाम 'रैंडिया ड्यूमिटोरम' है। इस बात पर कई शोध किए जा रहे हैं कि इस पेड़ को छूने पर गुदगुदी क्यों होती है।