पहाड़ियों में छिपा है सोने का अकूत खजाना, जिसने की खोजने की गलती वापस नहीं आया घर

दुनिया भर में उपयोग की जाने वाली सभी धातुएं पृथ्वी से प्राप्त होती हैं। चाहे वह सोना हो या चांदी. धातुओं में सोना सबसे महंगा माना जाता है। अगर किसी को बताया जाए कि किसी जगह सोना निकाला जा रहा है तो कुछ ही मिनटों में लोगों की भीड़ सोना निकालने के लिए वहां पहुंच जाएगी। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सोने का अपार खजाना छिपा हुआ है लेकिन जो भी इस सोने की खोज में गया वह कभी वापस नहीं लौट पाया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के एरिजोना के सुपरस्टीशन हिल्स की। जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां अपार सोना छिपा हुआ है। कहा जाता है कि यहां द लॉस्ट डचमैन गोल्ड माइन में सोने की खदानें हैं, लेकिन जो भी यहां गया वह वापस नहीं लौटा। यह रहस्य आज तक उजागर नहीं हो सका है।
ऐसा कहा जाता है कि एरिजोना की सुपरस्टीशन हिल्स का रहस्य वहां छिपे सोने में छिपा है। लेकिन कई लोग सोने की तलाश में यहां गए और यहीं खो गए। उन्हें न तो कोई खजाना मिला और न ही वे कभी वापस लौटे। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में शरीर को जलाने वाली गर्मी और हड्डियों को जमा देने वाली ठंड पड़ती है। इसीलिए यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचता, लेकिन जब लोग सोने की तलाश में वहां जाते रहे तो प्रशासन को उनके वहां जाने पर प्रतिबंध लगाना पड़ा।
आपको बता दें कि एरिजोना के सुपरस्टीशन हिल्स में खनन करना गैरकानूनी है। यहां अगर किसी को सोना मिल भी जाए तो उसे सरकारी खजाने में जमा करना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग सोने की खोज में यहां पहुंचते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एरिजोना की इन खतरनाक पहाड़ियों में कई लोग सोने की तलाश में गए, लेकिन कभी वापस नहीं लौटे। ऐसा कहा जाता है कि सोने की तलाश में गए लापता लोगों के शव बाद में पुलिस ने बरामद किए थे।
ऐसा कहा जाता है कि एक बार कोई व्यक्ति एरिजोना की खतरनाक पहाड़ियों में खो जाए तो वह जीवित वापस नहीं आ पाता। इसके अलावा यहां सर्दियों के मौसम में भीषण गर्मी और भीषण ठंड पड़ती है। यहां लोगों के लिए गर्मी और सर्दी बर्दाश्त करना मुश्किल है। ऐसे मौसम में अगर कोई इन पहाड़ियों में लापता हो जाए तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है।एरिजोना की पहाड़ियों में सोने की खोज में जाने वाले लोगों की मौत के कारण सरकार ने यहां जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। सोने के खजाने की खोज में कई लोगों ने यहां अपनी जान गंवाई। कुछ लोगों को यहां सोने के टुकड़े जरूर मिले लेकिन खदान कहां है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।