दुनिया की सबसे अजीबोगरीब झील जिसका पानी रात में अपने आप हो जाता है नीला, कोई नहीं सुलझा पाया ये रहस्य
दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है, इन रहस्यों के बारे में आज तक दुनिया भर के वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक झील में छिपा है। इस झील का रहस्य यह है कि यह झील रात में नीले पत्थर की तरह चमकने लगती है। इसीलिए इस झील को दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील के रूप में जाना जाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया में कावा इजेन नाम की झील की।

यह झील इंडोनेशिया की सबसे अम्लीय यानी खारे पानी की झील भी है। इस झील की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दिन में यह बिल्कुल अन्य झीलों की तरह दिखती है लेकिन रात में इसका पानी नीला हो जाता है। तब यह नीले पत्थर जैसा महसूस होता है। आपको बता दें कि इस झील के पानी का तापमान हमेशा 200 डिग्री सेल्सियस गर्म रहता है। यानी अगर कोई भी जीव इसमें गिर जाए तो कुछ ही सेकेंड में उसका मांस उड़ जाएगा. इस झील की सबसे रहस्यमयी बात इसका रंग है।
रात के समय इस झील का पानी नीले पत्थर की तरह चमकता है। प्रशांत महासागर के तट पर स्थित इस झील का नाम 'कवाह इजेन' है। इस झील का पानी हमेशा उबलता रहता है। मानो उसके नीचे किसी ने भट्टी जला दी हो. इस कारण झील के आसपास कोई आबादी नहीं रहती है। हालाँकि, इस झील की सैटेलाइट तस्वीरें कई बार जारी की जा चुकी हैं, जिसमें रात के समय झील के पानी से नीली-हरी रोशनी निकलती हुई दिखाई देती है। सालों की रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इस झील से निकलने वाली रंग-बिरंगी रोशनी के कारणों का पता नहीं लगा सके।

झील के चारों ओर कई सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जिसके कारण झील से हाइड्रोजन क्लोराइड, सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड जैसी विभिन्न गैसें भी निकलती हैं। ये सभी गैसें आपस में क्रिया करके नीला रंग उत्पन्न करती हैं। आपको बता दें कि कावाह इजेन झील इतनी खतरनाक है कि वैज्ञानिक भी इसके आसपास ज्यादा देर तक रुकने की हिम्मत नहीं कर सकते। एक बार अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने झील की अम्लता जांचने के लिए इस एसिड से भरे पानी में एल्युमीनियम की एक मोटी चादर लगभग 20 मिनट के लिए डाल दी।

