दुनिया का ऐस अनोखा देश जहां चलती है सबसे धीमी ट्रेन, स्पीड जानकर हो जाएंगे दंग

आपने अब तक दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेनों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज तक आपने दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में नहीं सुना होगा। आज हम आपको दुनिया की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी गति लगभग साइकिल के बराबर है। दरअसल, दुनिया में सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन स्विट्जरलैंड में है। इस ट्रेन का नाम ग्लेशियर एक्सप्रेस है।
आपको बता दें कि ग्लेशियर एक्सप्रेस ट्रेन स्विट्जरलैंड की ऊंची पहाड़ियों पर चलती है। दुनिया की सबसे धीमी गति वाली रेलगाड़ी स्विटजरलैंड के रामार्ट और सेंट मोरित्ज़ स्टेशनों के बीच चलती है। वैसे कहने को तो यह एक एक्सप्रेस ट्रेन है जिसकी स्पीड सामान्य ट्रेनों से ज्यादा होनी चाहिए लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि इस ट्रेन की स्पीड करीब 29 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यानी ग्लेशियर एक्सप्रेस करीब 290 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में तय करती है। इसी कारण से ग्लेशियर एक्सप्रेस को दुनिया की सबसे धीमी एक्सप्रेस ट्रेन कहा जाता है। आपको बता दें कि इस ट्रेन की शुरुआत साल 1930 में ऊंची पहाड़ियों के बीच हुई थी। शुरुआती दिनों में यह ट्रेन केवल गर्मियों के मौसम में ही चलती थी, क्योंकि जिस क्षेत्र में यह ट्रेन चलती है, वहां भारी बर्फबारी होती है।इसीलिए बर्फीली पहाड़ियों में न तो कोई आता था और न ही कोई जाता था। उस समय इस ट्रेन में यात्री डिब्बे लगाए गए थे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऊंची पहाड़ियों से गुजरते समय यात्रियों को शौचालय की सुविधा भी नहीं मिलती थी।
हालाँकि, समय के साथ इसमें कई सुधार किये गये। आपको बता दें कि धीमी गति वाली ट्रेन होना कोई गर्व की बात नहीं है, लेकिन इसे यह दर्जा मिलने के बाद स्विस लोगों सहित दुनिया भर से यात्रा के दौरान लगभग 290 किलोमीटर के मार्ग पर हरी-भरी या बर्फीली पहाड़ियां नजर आती हैं। साथ ही यह ट्रेन 91 सुरंगों और 291 पुलों से भी गुजरती है, जो हर किसी का मन मोह लेती है। पहाड़ियों से गुजरते समय कभी ऊंची तो कभी नीची ढलानें आती हैं। ऐसे में यात्रियों को पेट दर्द या उल्टी की शिकायत न हो इसके लिए उन्हें एक खास तरह की शराब दी जाती है। इस रेलगाड़ी से यात्रा करना सचमुच रोमांच से भरा है। इसीलिए बहुत से लोग पर्यटन के लिए इस ट्रेन में यात्रा करते हैं, उनके पास कोई काम नहीं होता और वे इस ट्रेन में यात्रा का आनंद लेते हैं।