Samachar Nama
×

दुनिया का सबसे अनोखा होटल, जिसको हर साल तोड़ कर बनाया जाता हैं दोबारा, कारण जानकर हो जाएंग हैरान

दुनिया में कोई भी होटल इतना मजबूत बनाया जाता है कि तेज भूकंप में भी उसकी इमारत को कुछ नहीं होता, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हर साल बनाना पड़ता है। क्योंकि यह होटल हर साल नष्ट हो जाता.......
jh

दुनिया में कोई भी होटल इतना मजबूत बनाया जाता है कि तेज भूकंप में भी उसकी इमारत को कुछ नहीं होता, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हर साल बनाना पड़ता है। क्योंकि यह होटल हर साल नष्ट हो जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसा कोई होटल है जिसे हर साल बनाने की जरूरत पड़ती है। तो उत्तर हां है। दरअसल, स्वीडन में भी एक ऐसा होटल है। जिसे हर साल दोबारा बनाना पड़ता है क्योंकि हर साल होटल नदी के तेज बहाव में बह जाता है।

इस होटल को आइस होटल के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि यह आइस होटल हर साल सर्दियों में बनाया जाता है, लेकिन पांच महीने बाद गर्मी के मौसम में यह पिघलना शुरू हो जाता है। इसके बाद यह नदी के पानी में मिल जाता है. इस अनोखे होटल को बनाने की परंपरा 1989 से चली आ रही है। यह होटल 31 वर्षों से संचालित हो रहा है। यह होटल इतने सालों से इसी तरह बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि यह अनोखा होटल फटेली नदी के किनारे बना हुआ है। इसे बनाने के लिए नदी से करीब 2500 टन बर्फ ली जाती है और फिर अक्टूबर महीने से इस होटल का निर्माण शुरू होता है। इसे बनाने और अपनी कला दिखाने के लिए दुनिया भर से कलाकार आते हैं। इस होटल की खूबसूरती तब देखते ही बनेगी जब यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस होटल में हर साल 35 कमरे बनाये जाते हैं। इन कमरों में ठहरने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। कमरे के अंदर का तापमान शून्य से पाँच डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है। कहा जाता है कि इस होटल में हर साल करीब 50 हजार पर्यटक ठहरने आते हैं।

इस हॉटक का निर्माण हर साल अक्टूबर के महीने से शुरू होता है, जिसके बाद मई के महीने में इस हॉटक का पिघलना शुरू हो जाता है। क्योंकि मई में यहां तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है और जून तक होटल पूरी तरह पिघल जाता है, जिसके बाद यह नदी के पानी में विलीन हो जाता है। आपको बता दें कि इस अद्भुत होटल में एक रात ठहरने का किराया 17 हजार रुपये से शुरू होता है और 1 लाख रुपये तक जाता है।

आपको बता दें कि यह होटल पूरी तरह से इको-फ्रेंडली है यानी पर्यावरण के अनुकूल है। यहां सिर्फ सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण लगाए गए हैं। इस होटल की खास बात यह है कि यहां एक आइस बार भी है।इतना ही नहीं, यहां पर्यटकों के पीने के लिए बर्फ के गिलास भी बनाए गए हैं। आपको ऐसा महसूस कराने के लिए कि आप जंगल में हैं, होटल के अंदर ध्वनि प्रभाव लगाए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए क्रिएटिव जोन भी बनाया गया है.
 

Share this story

Tags