कूँ की तरह सुर्ख लाल है इस नदी का पानी, इसके पीछे छिपा है ऐसा राज़ जिसे जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
नदियों को अक्सर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका साफ़ पानी, कलकल करती धारा और इनमें तैरती मछलियाँ इन्हें बेहद अद्भुत बनाती हैं। लेकिन दुनिया में कई अजीबोगरीब चीज़ें ऐसी भी हैं जिन पर यकीन करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसी ही एक नदी है खून की तरह बहने वाली लाल नदी।
लाल डरावनी नदी
दुनिया में कई नदियाँ हैं जो अपने साफ़ पानी के लिए बेहद मशहूर हैं। लेकिन एक नदी ऐसी भी है जो अपने लाल रंग की वजह से बेहद मशहूर है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो ये खून की नदी हो। पेरू में स्थित पुकामायु नदी का पानी खून की तरह लाल है। कई लोग इस नदी को डरावना मानते हैं, तो कई लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
भ्रम
इस नदी का रंग खून की तरह लाल है। कई बार लोगों को यह भ्रम हो जाता है कि इस नदी में खून बह रहा है। कई लोग इस नदी को देखकर डर जाते हैं। कई लोग इस नदी को ब्लड फॉल्स या ब्लड रेड नदी के नाम से जानते हैं। लेकिन इस नदी का असली नाम पुकामायु नदी है।
इंद्रधनुष पर्वत
इस नदी को देखने के लिए पर्यटक ज़्यादातर मानसून के मौसम में आते हैं। पेरू में रेनबो माउंटेन विनिकुन्का नाम की एक जगह है। हर साल हज़ारों पर्यटक इस जगह पर लाल नदी देखने आते हैं।
लोहा
इस नदी का पानी लाल इसलिए दिखता है क्योंकि इसमें लोहे की मात्रा बहुत ज़्यादा है। कई लोगों का मानना है कि यहाँ के पहाड़ों और घाटियों में कई ऐसे पदार्थ मौजूद हैं जिनकी वजह से इस नदी का पानी लाल हो जाता है। यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के बाद यह पानी भूरे रंग का हो जाता है। इस नदी को देखने कई फ़ोटोग्राफ़र भी आते हैं, जो अपनी फ़ोटोग्राफ़ी स्किल्स से इस जगह के खूबसूरत नज़ारों को कैमरे में कैद करते हैं।

