दुनिया की वो अनोखी जगह जहां शादी के लिए चुरानी पड़ती हैं दूसरों की पत्नियां, पहला पति खुद करता हैं सुहागरात के इंतजाम

दुनियाभर में अलग-अलग तरह की परंपराएं निभाई जाती है। कई जनजातियां आज भी सैकड़ों साल पुरानी परंपराओं को निभा रही हैं। शादी को लेकर भी हर देश में कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश की परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शादी के लिए लोग दूसरे की पत्नी की चोरी कर लेते हैं। यह अजीब परंपरा पश्चिमी अफ्रीफा की एक जनजाति की है।
पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में इस तरह की परंपरा निभाई जाती है। इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगों की पहचान है। ऐसा माना जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर परिवार वालों की मर्जी से की जाती है, लेकिन इस समाज के लोग दूसरी शादी भी करते हैं। दूसरी शादी करने के लिए यहां के लोग दूसरे की पत्नी की चोरी करते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो वह दूसरी शादी नहीं कर सकते।
इस परंपरा को निभाने के लिए इस जनजाति के लोग हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन करते हैं। इस आयोजन के दौरान लडके सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की कार्यक्रम किए जाते हैं और दूसरे की पत्नीयों को रिझाने की कोशिश करते हैं।हालांकि युवकों को इस बात का ध्यान रखना होता है कि जिस महिला को वो रिझाने की कोशिश कर रहे हैं उसके पति को इस बात की खबर ना हो। ऐसा करने के बाद जब कोई महिला किसी पुरुष के साथ भाग जाती है तो समुदाय के लोग उनकी तलाश करते हैं। बाद में जब वो मिल जाते हैं तो दोनों की शादी कर दी जाती है। इस शादी को इस समुदाय के लोग प्रेम विवाह के रूप में मान्यता देते हैं।