Samachar Nama
×

ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहें, कहीं जमीन से निकलती है आग तो कहीं कपड़े पहनना है मना

पूरी दुनिया में अनगिनत रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में हर कोई नहीं जानता। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों............
दुनिया की ऐसी इकलौती जगह, जहां मुर्दों को भी कब्र में रहने के लिए हर महीने देना पड़ता है किराया

अजब गजब न्यूज़ डेस्क !!! पूरी दुनिया में अनगिनत रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में हर कोई नहीं जानता। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना हो. एक जगह ऐसी भी है जहां लोग आत्महत्या करने जाते हैं, साथ ही एक ऐसी जगह भी है जहां सिर्फ सांप पाए जाते हैं। तो आइए हम आपको दुनिया की सबसे अजीब जगहों के बारे में बताते हैं।

सुसाइड फॉरेस्ट जापान के ओकिगाहारा में स्थित है। जहां 2002 में 78 लोगों ने आत्महत्या की थी. जापान की प्राचीन कहानियों के अनुसार, एक बार प्राचीन जापान में कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ थे, तो उन्हें ओकिगाहारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था। जहां सभी लोग भूख-प्यास से मर गये. ओकिगाहारा वन जापान में माउंट फ़ूजी के तल पर स्थित है। इस जंगल को पूरी दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है।

;

ऐसा माना जाता है कि इस जंगल में आने वाले लोग यहां आकर आत्महत्या कर लेते हैं। कहा जाता है कि हर साल स्थानीय पुलिस इस जंगल में आत्महत्या करने वालों के शवों को निकालने के लिए अभियान चलाती है और फिर शवों को जंगल से बाहर निकाला जाता है।

फ्रेंच कैटाकॉम्ब्स नाम की यह जगह फ्रांस की राजधानी पेरिस में है। जिसे जमीन से बीस मीटर की गहराई पर डिजाइन किया गया है। इस जगह को लोग मकबरे के नाम से जानते हैं। इस जगह पर 60 लाख शवों को सजाया गया है। इस तहखाने में मृतकों की हड्डियों और खोपड़ियों से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है।
 

Share this story

Tags