Samachar Nama
×

सेविंग का सीक्रेट फॉर्मूला, शख्स ने नॉर्मल सैलरी से जोड़े 4.7 करोड़, 45 की उम्र में लिया रिटायरमेंट

सेविंग का सीक्रेट फॉर्मूला, शख्स ने नॉर्मल सैलरी से जोड़े 4.7 करोड़, 45 की उम्र में लिया रिटायरमेंट

जीवन में पैसा कमाना बहुत जरूरी है। सभी लोग अमीर बनने की चाहत रखते हैं। लेकिन हर कोई अमीर नहीं बन पाता। वैसे भी नॉर्मल सैलेरी में बचत कर पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन एक ऐसे शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने नॉर्मल सैलेरी होते हुए भी करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बना ली। अब इस शख्स का सीक्रेट फॉर्मूला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स की बचत की एक कहानी लोगों के बीच चर्चा में आई है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

इस लेवल की सेविंग:
इसके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया क्योंकि इस लेवल की सेविंग करना हर किसी की बात नहीं है। इसके लिए काफी दिमाग की जरूरत पड़ती है। कहते हैं कि सही समय पर लिए गए फैसले हमेशा रिजल्ट देकर जाते हैं। दरअसल, एक शख्स ने अपने एक रिश्तेदार के बारे में कुछ ऐसा बताया…जिसे जानने के बाद लोग सोच में पड़ गए, लेकिन इस कहानी इससे आप सही इन्वेस्टमेंट के बारे में जरूर कुछ सीख सकते है। यही कारण है कि किस्सा लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया।

45 साल में रिटायरमेंट और 4.7 करोड़ की प्रॉपर्टी:
वायरल हुए रेडिट पोस्ट में शख्स ने बताया कि उसके चाचा 45 साल है और वो अब रिटायर हो तुके हैं। फिलहाल उनके पास 4.7 करोड़ की टोटल प्रॉपर्टी है, लेकिन इसको बनाने के लिए उन्होंने कोई खास मेहनत या हसल नहीं की है। बल्कि इसके लिए उन्होंने सही टाइम पर सही जगह इन्वेस्टमेंट का सहारा लिया। कई लोगों का कहना है कि ये है इंवेस्टमेंट का कमाल तो वहीं कई लोग इसे फेक बता रहे हैं और कह रहे है कि ऐसा करना किसी के लिए संभव नहीं है।

ये है शख्स की बचत का सीक्रेट फॉर्मूला:
शख्स ने बताया कि उसके चाचा ने 1998 में सबसे पहले एक म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये डाले। जब उन्होंने ये काम शुरू किया तो कोई भी ऐसा नहीं कर रहा था। कुछ सालों बाद, उन्होंने 500 रुपये से SIP शुरू किया। जब भी उनकी सैलरी बढ़ती, वो उसे बढ़ाते जाते। जैसे कि समय के साथ वो इसे 1000, फिर 2000, फिर 5000 और साल 2010 तक वो हर महीने ₹20,000 डाल रहे थे। जिस कारण उनके पास 45 साल की उम्र में इतने पैसे आ गए और वो अब रिटायर हो गए है।

Share this story

Tags