CM के गृह जिले की सड़कें बनीं मजाक, वीडियो देखकर लोग बोले- अमेरिका-चीन भी जलेंगे!
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले की सड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में सड़क की बदहाल स्थिति साफ नजर आ रही है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कें देखकर राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp के गृह जिले के सड़कों की हालत,
— खुरपेंच (@khurpenchh) August 27, 2026
अमेरिका और चीन भी इन चिकनी सड़कों की बराबरी करने के लिए तड़प रहे pic.twitter.com/MHT6af9uNS
राजस्थान के मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp के गृह जिले के सड़कों की हालत,
— खुरपेंच (@khurpenchh) August 27, 2026
अमेरिका और चीन भी इन चिकनी सड़कों की बराबरी करने के लिए तड़प रहे pic.twitter.com/MHT6af9uNS
सड़क की इस हालत को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। विकास और बेहतर सड़क व्यवस्था के दावों के बीच सामने आया यह वीडियो जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है।
वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सड़क की हालत पर नाराजगी जता रहे हैं, तो कुछ व्यंग्य करते हुए कह रहे हैं कि ऐसी 'शानदार' सड़कें तो अमेरिका और चीन में भी देखने को नहीं मिलेंगी।
अब सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही सड़कों की हालत ऐसी नजर आ रही है, तो राजस्थान के दूसरे इलाकों की स्थिति कैसी होगी? स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द सड़क की मरम्मत और सुधार का काम कराएगा।

