
दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहें हैं। इनमें से कुछ जगहें बेहद रहस्यमयी और अनोखी हैं, जिनके बारे में जानने के बाद लोगों को यकीन ही नहीं होता। इनसे जुड़ी कई कहानियां प्रचलित हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तुर्की में स्थित है। कहा जाता है कि यह एक ऐसा मंदिर है जहां जाने वाले लोग कभी वापस नहीं लौटते। इस जगह पर कई लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है, जिसके कारण यहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।
यह रहस्यमयी मंदिर तुर्किये के प्राचीन शहर हिएरापोलिस में स्थित है। इस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां स्थित मंदिर के बाहर एक दरवाजा है, जो असल में नर्क का दरवाजा है। इसके नजदीक आते ही इंसान की मौत हो जाती है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इस दरवाजे के पास जाने पर सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी मर जाते हैं।
रहस्यमयी मंदिर के दरवाजे को नर्क का दरवाजा कहा जाता है। यहां के लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि ग्रीको-रोमन काल में इस मंदिर में एक व्यक्ति रहता था, जिसका सिर काट दिया गया था। इसका कारण आज तक पता नहीं चल पाया है और यह आज भी इस मंदिर में मौजूद है। इस वजह से वह यहां के लोगों को मारता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में ग्रीक देवता रहते हैं। जब वह सांस छोड़ता है तो दरवाजे के पास खड़े लोग मर जाते हैं। इसके अलावा यहां कई झरने भी मौजूद हैं जिनमें स्नान करने से व्यक्ति को बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक
मान्यताओं से हटकर वैज्ञानिकों की अलग-अलग राय है। उनका कहना है कि इस मंदिर के नीचे कार्बन डाइऑक्साइड समेत कई जहरीली गैसें हैं, जो भारी मात्रा में निकलती रहती हैं।