Samachar Nama
×

सबसे अनोखा देश,जहाँ दूल्हे के दोस्त करते हैं दुल्हन का अपहरण और फिर....

;;;;;;;;;

दुनिया के हर देश और शहर में शादी के कई अलग-अलग रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं। कुछ परंपराएं बेहद अजीब होती हैं तो कुछ रीति-रिवाज बेहद खास होते हैं। शादियों में जूते चुराने की प्रथा भारत में बहुत लोकप्रिय है, उसी तरह रोम में भी यह रस्म निभाई जाती है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां शादी में दुल्हन के साथ अजीबो-गरीब रीति-रिवाज निभाए जाते हैं।

इटली की राजधानी रोम में होने वाली शादी में कई परंपराओं का पालन किया जाता है। इसमें लड़के और लड़की के परिवार वाले भी शामिल होते हैं. शादियों में कई तरह के अजीबोगरीब खेल खेले जाते हैं, जिन्हें खेलने में लोगों को मजा आता है। यहां की शादियों में अपनाए जाने वाले रीति-रिवाजों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानें रोम की अजीबोगरीब शादी के रीति-रिवाजों के बारे में।

Weird Wedding Traditions Bizarre Wedding Rituals In Rome Brides Kidnapped  Just Before Marriage - Amar Ujala Hindi News Live - Wedding Traditions:इस  देश में दुल्हन को दूल्हे के दोस्त कर लेते हैं

रोम में शादी की रात दुल्हन का अपहरण करने की प्रथा है। दूल्हे के दोस्त दुल्हन का अपहरण कर लेते हैं और दुल्हन खुशी-खुशी उनके साथ चली जाती है। इसके बाद दुल्हन को तब तक दूल्हे के पास जाने की इजाजत नहीं होती जब तक दोस्तों को फिरौती नहीं दे दी जाती।
 
रोमन शादियों में अपनाई जाने वाली प्रथा को ब्राइड नैपिंग कहा जाता है। इसमें दुल्हन को दूल्हे के सामने उठाया जाता है। अपहरण को असली बनाने के लिए दूल्हे के दोस्त अपने साथ हथियार भी रखते हैं. बारातियों और दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण कर लिया जाता है। इसके बाद दुल्हन को छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की जाती है. फिरौती मिलने के बाद ही दुल्हन को छोड़ा जाता है।
 

Share this story

Tags