Samachar Nama
×

जिस मायके में बचपन बीता, शादी के बाद वही घर हुआ वीरान… देखें वीडियो 

जिस मायके में बचपन बीता, शादी के बाद वही घर हुआ वीरान… देखें वीडियो 

शादी के बाद जब एक बेटी अपने मायके लौटी, तो वहां का नजारा देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए। जिस घर और फार्महाउस में कभी रौनक हुआ करती थी, आज वहां घास उगी थी, पेड़ सूख चुके थे और सामान बिखरा पड़ा था।बेटी ने गांव के एक व्यक्ति को बुलाकर जगह की सफाई करवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर का हाल देखकर वह और भी भावुक हो गई। हर तरफ छिपकलियां, चींटियां और कॉकरोच नजर आ रहे थे।


उसे बस यही ख्याल आया कि अगर वह बेटा होती, तो शायद शादी के बाद भी इस घर और जमीन की देखभाल कर पाती। क्योंकि शादी से पहले यही जगह लोगों की आवाजाही, अपनापन और जिंदगी से भरी रहती थी।

लेकिन अब माता-पिता उम्रदराज हो चुके हैं और बेटी शादी के बाद दूसरे घर की जिम्मेदारियों में बंध गई है। शायद बेटी होने का सबसे दर्दनाक एहसास यही है कि जिस मायके को उसने कभी अपनी पूरी दुनिया माना था, उसे धीरे-धीरे उजड़ते हुए वह दूर से देखती रह जाती है।

Share this story

Tags