बीवर एक ऐसा अद्भुत जीव है जिसे प्रकृति का सबसे मेहनती इंजीनियर माना जाता है। अपनी मजबूत दांतों और असाधारण निर्माण क्षमता की मदद से यह पेड़ों को काटकर ऐसे विशाल बांध बनाता है, जो न केवल पानी के बहाव को रोकते हैं, बल्कि नदियों की दिशा तक बदल सकते हैं।
बीवर आमतौर पर झीलों, नदियों और वेटलैंड्स में पाए जाते हैं। यह अपने दांतों से बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर उन्हें पानी में गिरा देता है और फिर उन्हीं लकड़ियों, मिट्टी और पत्थरों से बांध तैयार करता है।
इन बांधों का असर सिर्फ पानी रोकने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे नए तालाब और वेटलैंड बनते हैं, जो कई अन्य जीवों के लिए भी नया आवास तैयार करते हैं। इसी कारण बीवर को “इकोसिस्टम इंजीनियर” भी कहा जाता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, बीवर द्वारा बनाए गए ये प्राकृतिक बांध पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं और कई क्षेत्रों में सूखे व बाढ़ के प्रभाव को भी कम करने में मदद करते हैं।
इस तरह, छोटा सा दिखने वाला यह जीव प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है।

