Samachar Nama
×

दुनिया की ऐसी अनोखी जगह जहां आज भी सुरक्षित रखा है रावण का शव, खतरनाक जानवर करते हैं रखवाली

हिंदू धर्म में दशहरे का विशेष महत्व है। इस दिन देशभर में कई जगहों पर रावण का पुतला जलाया जाता .......

;;;;;;;;;;;;

हिंदू धर्म में दशहरे का विशेष महत्व है। इस दिन देशभर में कई जगहों पर रावण का पुतला जलाया जाता है। इसके एक सप्ताह पहले से ही रामलीला का मंचन शुरू हो जाता है और दशहरे के दिन रावण का वध किया जाता है. आज हम आपको रावण से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना या पढ़ा होगा।रावण एक महान विद्वान और लंका का राजा था लेकिन अपने अहंकार के कारण वह नष्ट हो गया। भगवान राम ने रावण का वध किया और लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। श्रीलंका में रामायण काल ​​के सभी चिन्ह इस बात के प्रमाण हैं कि रावण विद्वान होने के साथ-साथ राक्षसी प्रवृत्ति का व्यक्ति भी था। ऐसा कहा जाता है कि रावण के शव का कभी भी अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। एक शोध में पता चला कि श्रीलंका में करीब 50 ऐसी जगहें हैं जिनसे रामायण का संबंध है।

शोध में यह भी पता चला कि रावण का शव आज भी श्रीलंका स्थित एक पहाड़ी पर बनी गुफा में सुरक्षित रखा हुआ है। यह गुफा श्रीलंका के रायगाला के घने जंगलों में मौजूद है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था। कहा जाता है कि रायगला के जंगलों में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित एक गुफा में रावण का शव रखा हुआ है। रावण के शव को ममी के रूप में ताबूत में रखा गया है जिस पर एक विशेष लेप लगाया गया है जिसके कारण रावम का शव हजारों वर्षों से वैसे ही सुरक्षित रखा गया है।

यह शोध श्रीलंका के अंतर्राष्ट्रीय रामायण अनुसंधान केंद्र द्वारा किया गया था। जिसमें पता चला कि जिस ताबूत में रावण का शव रखा हुआ है वह 18 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा है. यह भी कहा जाता है कि इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना भी रखा हुआ है। जिसकी रखवाली में सभी जहरीले सांप और हिंसक जानवर लगे हुए हैं।जाता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद उसका शव विभीषण को सौंप दिया था। ताकि वह रावण के शव का अंतिम संस्कार कर सके। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दबाजी में रावण के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को वैसे ही छोड़ दिया।

Share this story

Tags