Samachar Nama
×

देश का ऐसा अनोखा शहर, जहां रोजाना 52 सेकेंड के लिए रुक जाता है सबकुछ, वैज्ञानिकों के लिए भी बना हुआ पहेली

भारत में एक शहर ऐसा भी है जहां हर सुबह 52 सेकंड के लिए सब कुछ रुक जाता है। जो जहां है वहीं खड़ा होक........
भारत का वो शहर, जहां रोजाना 52 सेकेंड के लिए रुक जाता है सबकुछ, एक कदम भी नहीं हिला पाता कोई!

भारत में एक शहर ऐसा भी है जहां हर सुबह 52 सेकंड के लिए सब कुछ रुक जाता है। जो जहां है वहीं खड़ा होकर सावधानी की मुद्रा में ठिठक जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, महिलाओं से लेकर पुरुषों तक, कोई एक कदम भी आगे-पीछे नहीं करता। दरअसल, इस शहर में हर सुबह एक खास वक्त पर राष्ट्रगान बजाया जाता है। इस दौरान पूरा शहर थम जाता है। यह तेलंगाना का नालगोंडा शहर है. नलगोंडा में हर सुबह 8:30 बजे लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान बजाया जाता है और पूरा शहर 52 सेकंड के लिए रुक जाता है।

दरअसल, शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगाए गए हैं. हर सुबह साढ़े आठ बजे जब इन लाउडस्पीकरों पर राष्ट्रगान बजता है तो यहां के लोग सावधान मुद्रा में खड़े हो जाते हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रगान गाने का कुल समय 52 सेकंड है। यहां लोग राष्ट्रगान खत्म होने के बाद ही अपने काम पर आगे बढ़ते हैं।

आयोजकों को इस विचार पर काम करने की प्रेरणा जम्मीकुंटा नामक स्थान से मिली, जहां हर दिन राष्ट्रगान बजाया जाता था। इसी से प्रेरित होकर नलगोंडा में जन-गण-मन उत्सव समिति द्वारा यह कार्यक्रम शुरू किया गया. शहर में यह प्रयोग पहली बार 23 जनवरी 2021 को किया गया था. प्रशासनिक अधिकारियों ने समिति की इस पहल की खूब सराहना की. जब राष्ट्रगान बजता है तो समिति के कार्यकर्ता पूरे शहर में जगह-जगह हाथों में तिरंगा लेकर खड़े हो जाते हैं।

नलगोंडा के लोगों के लिए ये पल बेहद रोमांचक है. जहां पूरे देश में लोग आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सावधान मुद्रा में खड़े रहते हैं। नलगोंडा के लोग इस अहसास को हर रोज जीते हैं। कई लोगों ने इस कदम की सराहना की. इस पहल को तब और सराहना मिली जब सड़क पर दो छोटे बच्चे राष्ट्रगान सुनने के बाद सावधान मुद्रा में सड़क के बीच में खड़े हो गए और राष्ट्रगान खत्म होने तक वहां से नहीं हटे।

Share this story

Tags