बच्चे को रास्ते में लगी पेशाब, मां ने नारियल का लिया सहारा; तस्वीर ने छेड़ी नई बहस
सोशल मीडिया पर एक घटना चर्चा में है, जिसमें एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ कार से पार्क जा रही थी. रास्ते में उसके बेटे को अचानक पेशाब लगी. आसपास न तो कोई सार्वजनिक शौचालय था और न ही ऐसी जगह नजर आई, जहां वह बच्चे को आसानी से ले जा सके.
ऐसे में महिला ने मौके पर उपलब्ध नारियल का इस्तेमाल अस्थायी विकल्प के तौर पर किया और बच्चे को उसमें पेशाब करने दिया. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है.
## अचानक आई स्थिति में मां ने निकाला रास्ता
एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ कार से एक पार्क घूमने जा रही थी।
— मिच्च मसाला (@micchamasala) September 4, 2026
रास्ते में उसके बेटे को अचानक सुसु लगी। वे जिस रास्ते पर थे, वहां आसपास कोई पेट्रोल पंप या सार्वजनिक शौचालय नहीं था, जहां वह बेटे को ले जा सके।
ऐसे में महिला ने नारियल का इस्तेमाल करके एक अस्थायी टॉयलेट बनाया… pic.twitter.com/mWfxvQMU7j
बताया जा रहा है कि परिवार कार से कहीं जा रहा था, तभी बच्चे ने पेशाब लगने की बात कही. सड़क पर तत्काल कोई सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हो गई.
बच्चे को ज्यादा देर तक रोकना भी आसान नहीं था. ऐसे में महिला ने नारियल को अस्थायी कंटेनर की तरह इस्तेमाल किया, ताकि बच्चे को सड़क पर खुले में पेशाब न करना पड़े.
## सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना के सामने आने के बाद कुछ लोग महिला

