15 साल का उम्र का फासला, शादीशुदा टीचर और स्टूडेंट की प्रेम कहानी ने मचाई चर्चा!
सोशल मीडिया पर एक महिला टीचर और उसके स्टूडेंट की शादी का मामला चर्चा में है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, महिला टीचर ने अपने से करीब 15 साल छोटे छात्र के साथ मंदिर में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी। अब इस कहानी में नया मोड़ आने का दावा किया जा रहा है।
महिला टीचर ने अपने से 15 साल छोटे स्टूडेंट से मंदिर में कर ली शादी अब उसके दोनों पति महिला को रखने को तैयार नहीं 😂😂
— निधि यादव 2.0 🇮🇳 (@Mrs_NidhiYadav) November 16, 2026
एक लड़का कोचिंग पढ़ने के लिए एक महिला टीचर के पास जाता था महिला टीचर शादीशुदा थी और एक प्राइवेट स्कूल में छोटी-सी नौकरी करती थी इसके साथ ही वह कोचिंग भी चलाती… pic.twitter.com/Bowpzhh76D

कोचिंग पढ़ने आता था छात्र
पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, एक लड़का महिला टीचर के पास कोचिंग पढ़ने जाया करता था। महिला की पहले से शादी हो चुकी थी और वह एक प्राइवेट स्कूल में कम सैलरी पर नौकरी करती थी। इसके अलावा वह कोचिंग भी चलाती थी।
इसी दौरान महिला और छात्र के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात कही जा रही है। बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र की उम्र महिला से करीब 15 साल कम है।
अब दोनों पतियों को लेकर हो रही चर्चा
वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दूसरी शादी के बाद महिला के सामने पारिवारिक विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट के मुताबिक, अब न तो पहला पति और न ही दूसरा पति उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार है।
हालांकि, इस वायरल कहानी की पूरी जानकारी, संबंधित लोगों की पहचान और घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को फिलहाल अपुष्ट ही माना जाना चाहिए।