Samachar Nama
×

50 फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस का बदला अंदाज, अब वृंदावन में बिता रहीं समय! वीडियो वायरल

50 फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस का बदला अंदाज, अब वृंदावन में बिता रहीं समय! वीडियो वायरल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक नाम अभिनेत्री प्रियंका पंडित का भी है। उन्होंने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। बताया जाता है कि वह 50 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 


हालांकि, एक विवाद के बाद उनकी जिंदगी को लेकर काफी चर्चाएं हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, प्रियंका पंडित ने फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूरी बना ली और वृंदावन में समय बिताने लगीं। वहां वह धार्मिक गतिविधियों और कृष्ण भक्ति में लीन नजर आती हैं।

कभी पर्दे पर अपने अभिनय और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रियंका की जिंदगी में आए इस बदलाव को देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी चर्चा हो रही है।

Share this story

Tags