इतिहास की सात सबसे रहस्यमयी घटनाएं, जिनके पीछे का रहस्य जानने के लिए आज भी तरस रहे बड़े-बड़े वैज्ञानिक और शोधकर्ता

दुनिया में कई खूबसूरत और रोमांचकारी जगहें हैं। इनमें से कई जगहें बेहद रहस्यमयी भी हैं। इन रहस्यों को आज कोई नहीं सुलझा पाया है। आज हम अपनी खबर में आपको कुछ ऐसी रहस्यमयी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका रहस्य आज तक सामने नहीं आ पाया है। इन रहस्यमयी चीजों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मिस्र के पिरामिड
दुनिया के सबसे मशहूर प्राचीन अजूबों में मिस्र के पिरामिड भी शामिल हैं। इन पिरामिडों को इतनी बारीकी और सटीकता से बनाया गया है कि आज तक वैज्ञानिक और इतिहासकार यह पता नहीं लगा पाए हैं कि बिना किसी आधुनिक मशीन के इन्हें कैसे बनाया गया होगा। लोगों ने कई सिद्धांत दिए, लेकिन कोई भी पूरी तरह से साबित नहीं हो सका।
स्टोनहेंज
स्टोनहेंज इंग्लैंड के विल्टशायर में स्थित एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो अपने विशाल पत्थर के घेरे के लिए प्रसिद्ध है। यह विशाल पत्थर का घेरा आज भी रहस्य बना हुआ है। कुछ लोग कहते हैं कि यह एक खगोलीय वेधशाला थी, जबकि कुछ इसे धार्मिक स्थल मानते हैं। लेकिन इनका उद्देश्य क्या था, यह आज तक पता नहीं चल पाया है।
अटलांटिस
कहा जाता है कि अटलांटिस एक प्राचीन शहर था जो समुद्र में डूब गया था। प्लेटो नामक एक यूनानी दार्शनिक ने इसके बारे में बताया था। लेकिन आज तक यह तय नहीं हो पाया है कि यह शहर वाकई में था या सिर्फ़ एक कल्पना। इसे खोजने के प्रयास जारी हैं।
ईस्टर आइलैंड
चिली के ईस्टर आइलैंड पर मौजूद विशाल सिर वाली मूर्तियाँ आज भी रहस्य बनी हुई हैं। वैज्ञानिकों के लिए भी यह आज तक एक पहेली है। सवाल यह है कि इन भारी मूर्तियों को बिना किसी वाहन या मशीन के द्वीप के एक कोने से दूसरे कोने तक कैसे पहुँचाया गया?
नाज़्का लाइन्स
पेरू में ज़मीन पर बनी ये विशाल रेखाएँ सिर्फ़ आसमान से ही देखी जा सकती हैं। ये रेखाएँ पक्षियों, जानवरों और दूसरी आकृतियों के रूप में हैं। इनका उद्देश्य क्या था और इन्हें इतनी सटीकता से कैसे बनाया गया, यह आज भी रहस्य है।
क्रॉप सर्कल
दुनिया भर में कई अलग-अलग जगहों पर क्रॉप सर्कल पाए गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह एलियंस का काम हो सकता है, जबकि कुछ को लगता है कि ये चक्रवात जैसी किसी प्राकृतिक आपदा के कारण बने हैं। लेकिन इतनी सुंदर आकृति किसने बनाई, यह रहस्य बना हुआ है।
रहस्यमयी जीव
स्कॉटलैंड की 200 मीटर गहरी झील में एक रहस्यमयी जीव देखा गया। वर्ष 1934 में लंदन के एक डॉक्टर ने अपने कैमरे में एक अजीबोगरीब जीव की तस्वीर कैद की। यह जीव उन जीवों जैसा दिख रहा था जो लाखों साल पहले धरती से विलुप्त हो गए थे।