सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का वीडियो वायरल, फिर चर्चा में आई दोनों की नजदीकियां!
शाहरुख खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।सुहाना और अगस्त्य ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक साथ एक्टिंग की शुरुआत की थी। फिल्म में दोनों ने अहम किरदार निभाए थे और इसी दौरान दोनों की नजदीकियों को लेकर डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं।
ये है सुहाना खान शारूख खान की बेटी ओर इसका वीडियो वायरल हो रहा उसके बॉयफ्रेंड...
— Ramanand (@Ramanand02) September 19, 2026
द आर्चीज फिल्म में दोनों ने साथ काम किया ओर एक दूसरे से पहली बार मुलाकात में ही
इसका बॉयफ्रेंड सेलिब्रिटी अमिताभ के... Read news pic.twitter.com/UNJt7JS1XP

अगस्त्य नंदा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती हैं। सुहाना और अगस्त्य को इससे पहले भी कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी केमिस्ट्री को लेकर खूब चर्चा करते रहे हैं। 2025 में भी दोनों को साथ देखे जाने की खबरें सामने आई थीं।
हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर फैंस के बीच यही सवाल है कि आखिर सुहाना और अगस्त्य के बीच रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है या बात इससे आगे बढ़ चुकी है।